{"_id":"645150c7769c82221906f3c6","slug":"gju-gets-permanent-vc-prof-narsi-ram-bishnoi-appointed-as-vice-chancellor-hisar-news-c-21-hsr1007-122700-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू को मिला स्थायी वीसी, प्रो.नरसी राम बिश्नोई कुलपति नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू को मिला स्थायी वीसी, प्रो.नरसी राम बिश्नोई कुलपति नियुक्त
Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का इंतजार मंगलवार की रात को पूरा हो गया। 1 साल 8 महीने बाद आखिर जीजेयू को स्थायी कुलपति मिल गया है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. नरसी राम बिश्नोई को कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले 1 साल 8 महीने तक हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को जीजेयू कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंप रखा था।
जीजेयू की सूत्रों की माने प्रो. नरसी राम बिश्नोई जीजेयू के इतिहास के पहले बिश्नोई समाज के कुलपति नियुक्त हुए हैं। प्रो. नरसी राम से पहले जीजेयू में 14 कुलपति नियुक्त हो चुके हैं। सबसे पहला वर्ष 1995 में डॉ. केएल जोहर को कुलपति नियुक्त किया गया था। प्रो. नरसी राम बिश्नोई जीजेयू के पंद्रहवें कुलपति होंगे। बता दें कि प्रो. नरसी राम बिश्नोई जीजेयू में ही शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. नरसी राम पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
जीजेयू में अब तक ये रह चुके हैं कुलपति
- डॉ. केएल जोहर : अक्तूबर 1995 से अक्तूबर 1998
- आईएएस धर्मवीर : अक्तूबर 1998 से अक्तूबर 1999
- डॉ. केसी बांगड़ : अक्तूबर 1999 से अगस्त 2000
- आईएएस भागवती प्रसाद : अगस्त 2000 से सितंबर 2000
- डॉ. आरके चौहान : सितंबर 2000 से सितंबर 2003
-आईएएस एएन माथुर : 12 सितंबर 2003 से 30 सितंबर 2003
- आईएएस विष्णु भगवान : अक्तूबर 2003 से अप्रैल 2005
- आईएएस आरआर फुलिया : अप्रैल 2005 से सितंबर 2005
- डॉ. आरपी वाजपेयी : सितंबर 2005 से जून 2008
- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. डीडीएस संधु : जून 2008 से अप्रैल 2010
- डॉ. एमएल रंगा : अप्रैल 2010 से जुलाई 2014
- डॉ. आरएस शर्मा : 2014 से अक्तूबर 2015
- प्रो. टंकेश्वर कुमार : अक्तूबर 2015 से जुलाई 2021
- प्रो. बीआर कांबोज : अगस्त 2021 से मई 2023
- प्रो. नरसी राम बिश्नोई : 2 मई 2023 से