फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: Four students caught copying by opening a book in online examination, registered UMC

जीजेयू : ऑनलाइन परीक्षा में किताब खोलकर नकल करते चार छात्र पकड़े, यूएमसी दर्ज किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
GJU: Four students caught copying by opening a book in online examination, registered UMC
ऑनलाइन परीक्षाओं में विद्यार्थी के घर पहुंची जीजेयू की टीम। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की एमबीए व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन ही पांच नकलची परीक्षार्थी पकड़े गए। जीजेयू के उड़नदस्ते ने ऑनलाइन परीक्षा के दौरान घर पर किताब खोलकर नकल करते चार विद्यार्थियों और एक विद्यार्थी को ऑफलाइन परीक्षा के दौरान पड़ता। प्रशासन ने सभी का यूएमसी दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीजेयू की टीम ने न्योली कलां, आजाद नगर, सूर्य नगर, शांति नगर में घर जाकर केस बनाए। जहां विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देते समय साथ में किताब रखे हुए थे। परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प में ली जा रही हैं। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. कर्मपाल नरवाल ने बताया कि सोमवार को 209 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व 40 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा दी। अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से परीक्षा देने का एड्रेस व लोकेशन मांगी। लोकेशन को ट्रेस करते हुए एचएसबी के शिक्षक मौके पर पहुंच गए। जीजेयू की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते आजाद नगर, सूर्यनगर, न्यौली कलां व शांतीनगर में ऑरलाइन नकल कर रहे चार विद्यार्थियों को पकड़ा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। परीक्षाओं में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

जीजेयू ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की अधिष्ठात्री प्रो. शबनम सक्सेना ने बताया कि परीक्षा के दौरान यदि किसी विद्यार्थी को कोई समस्या आती है तो वह विभाग के शिक्षक डॉ. दलबीर सिंह से मोबाइल 9466823668, डॉ. राजीव कुमार से 9896653588, डॉ. विजेंद्र पाल से 9034023241 व डॉ. मणीश्रेष्ठ से 8930390570 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले विद्यार्थियों पर यूएमसी मामले दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के शिक्षकों की टीम ऑनलाइन मोड में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण कर रही है। हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के प्रयासों की परीक्षाएं सही तरीके से ली जा रही है। परीक्षाओं का संचालन निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से होना चाहिए। - प्रो. बलदेव राज कांबोज, कुलपति जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed