फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU : Fifth inter collegge sports championship complete

पांचवीं इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की चैंपियनशिप में यूटीडी विजेता

Sun, 07 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 07 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
GJU : Fifth inter collegge sports championship complete

जीजेयू में पांचवीं इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को

विज्ञापन
समापन हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार समापन समारोह के मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर विजेताओं को समानित किया गया।

कुलपति टंकेश्वर कुमार ने बताया कि रूसा की और से विश्वविद्यालय में खेलों के विकास के लिए 50 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिसका विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि संभव है कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयास कर रहा है।

समापन दिवस पर प्रतियोगिताओं के परिणाम
नीरू महिला वर्ग में और तरुण कुमार पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। यूटीडी के तरुण कुमार और नीरू को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया।

राजेश ने जीती 1500 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग की 400 और 1500 मीटर दौड़ राजेश कुमार ने जीती। पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अमित, जैवलिन थ्रो में उमेश बैनीवाल, ओपन दंगल में मोहित और हैमर थ्रो में अजय सिंह प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में रितु विजयी रही।

चार गुणा 400 रिले रेस में गौरव की टीम विजेता
चार गुणा 400 रिले रेस में गौरव, राजेश, कपित और दीपक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष कर्मचारियों की 5000 मीटर दौड़ में कमलदीप ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में डा. सुनील और महिला कर्मचारियों में लंबी कूद में सीमा प्रथम। लड़कों में 100 मीटर मेें अमित कुमार, ट्रिप्पल जंप और 400 मीटर बाधा दौड़ में तरुण प्रथम रहा।

यूटीडी ने जीती चैंपियनशिप
अंतिम दिन हुई पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की चैंपियनशिप यूटीडी ने जीती, जबकि महिला वर्ग में ओआईटीएम जुगलान की टीम द्वितीय और जेसीडी सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में जेसीडी सिरसा दूसरे और ओआईटीएम जुगलान तीसरे स्थान पर रही।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुलपति जीते
मेहमानों के बीच हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और महिला वर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना की कोर्डिनेटर प्रो. सुजाता सांघी विजयी रहे।

पुरुष कर्मचारियों व विद्यार्थियों के बीच हुई रस्साकशी प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थी विजयी रहे, जबकि महिला कर्मचारियों और छात्राओं के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों ने बाजी मारी। समापन समारोह में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की छात्राओं ने राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed