{"_id":"69693923eefa9bd9e104d276","slug":"gju-extends-assignment-submission-date-hisar-news-c-21-hsr1005-791504-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू ने असाइनमेंट जमा कराने की तारीख बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू ने असाइनमेंट जमा कराने की तारीख बढ़ाईं
Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने एमए मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के लिए सिनॉप्सिस, डिसर्टेशन (शोध प्रपत्र) और आंतरिक असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथियों में विस्तार कर दिया है। यह राहत सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के अंतर्गत ओडीएल और ऑनलाइन मोड में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दी गई है।
एमए मास कम्युनिकेशन द्वितीय वर्ष और लेटरल एंट्री के विद्यार्थियों के लिए सिनॉप्सिस जमा करने की बिना लेट फीस अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद 1000 रुपये लेट फीस के साथ 31 जनवरी तक और 2000 रुपये लेट फीस के साथ 28 फरवरी तक सिनॉप्सिस जमा किया जा सकेगा।
डिसर्टेशन जमा करने की समय-सीमा में भी विस्तार किया गया है। विद्यार्थी बिना लेट फीस 31 मार्च तक डिसर्टेशन जमा कर सकते हैं। वहीं 1000 रुपये लेट फीस के साथ 30 अप्रैल और 2000 रुपये लेट फीस के साथ 31 मई तक डिसर्टेशन पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
लेट फीस के साथ 15 फरवरी तक कर सकेंगे अपलोड :
इसके अलावा ओडीएल और ऑनलाइन मोड के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ऑड सेमेस्टर की आंतरिक असाइनमेंट जमा करने की तिथियां भी बढ़ा दी गई हैं। बिना लेट फीस असाइनमेंट 31 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। 500 रुपये लेट फीस के साथ 28 फरवरी और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 15 फरवरी तक असाइनमेंट अपलोड करने की अनुमति होगी। 2000 रुपये लेट फीस के साथ असाइनमेंट केवल विशेष परिस्थितियों में कुलपति की स्वीकृति के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे।