{"_id":"6213d888fb926854282d9826","slug":"gju-entrance-exam-for-vacant-seats-of-phd-on-march-22-hisar-news-hsr6249073150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू : पीएचडी की खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू : पीएचडी की खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में पीएचडी के पहले चरण के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोवमार को जीजेयू ने पीएचडी की खाली सीटों की सूची जारी की है। विद्यार्थियों का कहना है कि 18 फरवरी को जीजेयू में पीएचडी के पहले चरण के एडमिशन हुए थे। इसकी सूची सोमवार को जारी हुई है।
सूची के अनुसार कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी विभाग में 4 सीटें खाली रह गई हैं। बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी विभाग में तीन सीटे हैं खाली हैं। मनोविज्ञान विभाग में दो सीटें खाली हैं। औषधि विज्ञान विभाग में 13 सीटें खाली रह गई हैं। पीएचडी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए 22 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसका परिणाम 23 मार्च को जीजेयू की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। 25 मार्च को सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। जीजेयू द्वारा जारी किया गए शेड्यूल के अनुसार सत्र 2021-22 के पीएचडी में एडमिशन होने वाले शोधार्थियों का कोर्स वर्क 28 मार्च को शुरू होगा।
जीजेयू के छात्र नेता गुरुमेल ढाबी ने बताया कि 18 फरवरी को पीएचडी में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग हुई थी। उसी दिन देर रात का एडमिशन होने की सूची जारी नहीं की गई। काउंसिलिंग के तीन बाद खाली सीटों को सूचि जारी की गई है। छात्र नेता गुरमेल ने बताया कि इस बारे में जीजेयू अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाई थी, सोमवार को जारी कर दिया गया है।