फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: 8 out of nine deputy registrars got jobs for their daughter, daughter-in-law and sister

गुजवि : नौ में से 8 डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपनी बेटी, बहू और बहन को लगवाई नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
GJU: 8 out of nine deputy registrars got jobs for their daughter, daughter-in-law and sister
हिसार। अगर आपका कोई परिजन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) में अधिकारी होता तो आप बेरोजगार न होते। न मेरिट का झंझट होता और न भर्ती परीक्षा का तनाव, सीधे नौकरी लग जाते, ऐसा ही हाल है गुजवि का। यहां के करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने परिजनों को सीधे नौकरी पर रखवा दिया। विवि के रजिस्ट्रार के बाद गुजवि में विभिन्न ब्रांचों में तैनात नौ में से 8 डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपनी बहू-बेटी, बहन और पत्नी की नौकरी लगवाई है।
विज्ञापन

ऐसा ही हाल असिस्टेंट रजिस्ट्रार और एक्सईएन व वर्क्स विभाग के अन्य लोगों और गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के नेता रहे लोगों का है। हर किसी ने अपने पद के रौब और नेतागिरी के नाम पर अपने परिजनों को नौकरी पर रखवा दिया। किसी भी भर्ती में कोई मेरिट और कोई भर्ती परीक्षा नहीं हुई। विवि प्रशासन ने सीधे ही अनुबंध पर रख लिया। हालात यह है कि अब विवि प्रशासन के तनख्वाह देने में पसीने छूटने लगे हैं।
विज्ञापन

रेगुलर 700, अनुबंधित 1200 से अधिक कर्मचारी
विवि का एस्टेब्लिशमेंट विभाग हमेशा ही कर्मचारियों की संख्या बताने को लेकर बचता रहा है। विवि के अधिकारियों के अनुसार विवि में रेगुलर पदों पर करीब 700 कर्मचारी हैं, जबकि अनुबंध पर 1200 से अधिक कर्मचारियों को भर्ती किया जा चुका है। ऐसे में अब सभी कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानियां आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां किसे कराया ज्वाइन
डीआर जिन्हें नौकरी पर रखा (पद)
एसएस दलाल लड़का/भतीजा
दिनेश चुघ साले की पत्नी (क्लर्क)
सुशीला सिवाच पुत्रवधू (अकाउंटेंट)
सत्यपाल पत्नी (क्लर्क)
राजबीर मलिक बेटा (क्लर्क)
सुनीता कटारिया बेटा (जेई)
मंजू बहन (क्लर्क)
रवि पांडे बेटी (निर्धारित योग्यता के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर)
आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। अगर ऐसा है तो कुलपति से मामले में चर्चा कर जांच करवाई जाएगी। - डॉ. अवनीश वर्मा, कुलसचिव, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed