फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: 19 graduate courses will open the doors of employment

गुजवि: स्नातक के 19 कोर्स खोलेंगे रोजगार के द्वार

Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
GJU: 19 graduate courses will open the doors of employment
हिसार। देशभर के विभिन्न शिक्षा बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच दाखिले को लेकर सरगर्मी तेज हो जाएगी। हर विद्यार्थी अपने-अपने करियर और सपने को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अपने पसंदीदा संस्थान में दाखिले का भरसक प्रयास करेंगे। इसलिए हम आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मिशन-एडमिशन के माध्यम से संस्थान और कोर्स के चयन में आपकी मदद का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) प्रशासन ने स्नातक स्तर के सभी कोर्सों में निर्धारित सीटों के अलावा विशेष सुपन्यूमेरिक सीटें भी रखी हैं। ये सीटें निर्धारित सीटों से अलग हैं और इन सीटों पर उन्हीं विद्यार्थियों के दाखिले हो सकते हैं, जिनके लिए वे सर्जित की गई है। सभी कोर्सों में 5-5 सुपरन्यूमेरिक सीटें हैं। 2-2 सुपरन्यूमेरिक सीटें हरियाणा की सिंगल गर्ल्स चाइल्ड के लिए, एक-एक सीट उत्तर-पूर्वी राज्यों या कोविड से मरने वालों के आश्रितों के लिए, एक-एक सीट विश्वविद्यालय के कर्मचारी-अधिकारियों के बच्चों के लिए और 1-1 सीटें कश्मीर विस्थापितों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। विवि में बीएससी सहित विभिन्न स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के 3 विश्वविद्यालय में हैं यूजी-पीजी के 70 कोर्स
जिले में तीन विश्वविद्यालय हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और गुुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। तीनों ही विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी-अपनी विधाओं में ख्याति है। तीनों विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी के करीब 70 कोर्स हैं। एचएयू में 8 कॉलेेज हैं, लुवास में 4 कॉलेज और गुजवि में 8 विभाग हैं, जो विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करवाते हैं। मुख्य रूप से चार तकनीकी कोर्सों की शिक्षा देने वाले इस विश्वविद्यालय में समय के साथ पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ती गई और आज यहां यूजी-पीजी के कुल 55 कोर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजवि के विभाग
- फैकल्टी ऑफ मीडिया साइंस
- फैकल्टी ऑफ एनवायरमेंटल एंड बायो साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस
- फैक्लटी ऑफ फिजिक्ल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस
- फैकल्टी ऑफ रिलिजियस स्टडीज
- फैक्लटी ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस
ड्यूल डिग्री कोर्स
कोर्स सीटें
बीएससी-एमएससी फिजिक्स 45
बीएससी-एमएससी केमिस्ट्री 45
बीएससी-एमएससी मैथेमेटिक्स 45
बीएससी-एमएससी बायो टेक्नोलॉजी 40
बीएससी (ऑनर्स) इन कंप्यूटर डाटा साइंस 40
बीएससी (ऑनर्स) इकोनोमिक्स 45
बीएससी (ऑनर्स) साइकोलॉजी 45
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी 50
बीए मास कम्युनिकेशन (चार वर्षीय) 30
बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग) 30
आवेदन संबंधी मुख्य तिथियां
ऑनलाइन आवेदन फीस की अंतिम तिथि 16 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 अगस्त
ऑनलाइन फार्म में गलती ठीक करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त
आवेदन फीस
- सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों की आवेदन फीस 1200 रुपये
- प्रदेश में एससी/बीसी श्रेणी के लिए आवेदन फीस 300 रुपये
- प्रदेश में आर्थिक कमजोर वर्ग श्रेणी के लिए आवेदन फीस 600 रुपये
यह भी जरूरी :
- बीएससी साइकोलॉजी में दाखिले के लिए किसी भी संकाय में 60 प्रतिशत अंक आवश्यक।
- बीएससी इकोनोमिक्स में दाखिले के लिए 12वीं में गणित या इकोनोमिक्स विषय के साथ किसी भी संकाय में 60 प्रतिशत अंक जरूरी।
- अन्य सभी बीएससी कोर्सों में दाखिले के लिए 12वीं में विज्ञान संकाय से 60 प्रतिशत अंक जरूरी।
गुजवि की खूबियां
- नेक से ए ग्रेड हासिल विश्वविद्यालय
- एनआईआरएफ रैंकिंग में 94वां स्थान
- एनआईआरएफ फार्मेसी में देशभर में 31वां रैंक
- टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दुनिया में 801-1000 रैंक बैंड
- विवि का रिसर्च एच इंडेक्स हरियाणा में सर्वाधिक 92 तक पहुंच चुका
- शिक्षकों के 3 हजार रिसर्च पेपर दुनिया के विश्वसनीय जर्नल में प्रकाशित
- 2 लाख से अधिक पुस्तकों वाली लाइब्रेरी, छात्र-छात्राओं के लिए 8 छात्रावास, खेल स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में हमारा विश्वविद्यालय लगातार बेहतर कर रहा है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को काबिल बनाना है। इसके लिए हमने विवि में पंडित दिनदयाल उपाध्याय इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना की है। विद्यार्थी अपने किसी भी तरह के आइडिया को यहां तराश सकता है और उसे मूर्त रूप दे सकता है। - प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed