फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl's body thrown into canal after gang rape, murder

Hisar News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर नहर में फेंका युवती का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girl's body thrown into canal after gang rape, murder
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या के बाद शव बालसमंद नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामले सामने आया है। युवती का शव शनिवार को नहर से बरामद हुआ था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पहचान होने पर रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना दिया। चिकित्सकों के बोर्ड ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। परिजनों ने दो युवकों और एक युवती पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर प्रवीन, सुमित और अंजलि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन निजी ऑफिस में काम करती थी। वह 8 नवंबर की सुबह आठ बजे घर से काम के लिए निकली थी। रोजाना शाम 6 बजे तक घर आ जाती है, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचने पर मां ने उसे फोन किया। उसने बताया कि वह अंजलि के साथ है और पीएलए मार्केट जा रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। घर नहीं लौटने पर उन्होंने अपने स्तर पर उसे ढूंढ़ा, लेकिन को सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
युवक ने बताया कि बहन की काफी जगह तलाश करने के बाद वे रात में ही आजाद नगर थाने में शिकायत देने गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि यह मामला अर्बन एस्टेट थाने के अंतर्गत आता है। अर्बन एस्टेट थाने गए तो उन्हें पुलिस चौकी भेज दिया। नौ नवंबर की सुबह दस बजे अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की, लेकिन बहन को तलाशने का प्रयास नहीं किया। इसी दिन रात आठ बजे पुलिस ने बालसमंद नहर में एक शव मिलने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक रविवार को मृतका की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी प्रवीन डाल रहा था शादी का दबाव
मृतका के भाई ने बताया कि प्रवीन उसकी बहन के साथ पढ़ता था और काफी समय से उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। पड़ोस में रहने वाली अंजलि साजिश के तहत उसकी बहन को पीएलए मार्केट ले गई। वहां प्रवीन और सुमित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। उसने आरोप लगाया कि बहन के शरीर पर चोट और घसीटने के निशान हैं। वहीं, एडवोकेट संतलाल ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, शव नहीं उठाएंगे। सोमवार को नागरिक अस्पताल परिसर में बैठककर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों के बयान पर प्रवीन, सुमित और अंजलि के खिलाफ हत्या, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने पर ही आरोपों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed