फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस बारे में पीड़िता की शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में भिवानी के बहल निवासी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नवंबर 2017 में गांव से शहर पढ़ाई करने के लिए आई थी। यहां सरकारी नौकरी के लिए तैयारी शुरू की। इस दौरान अप्रैल 2018 में मेरी मुलाकात बहल के अमित के साथ हुई थी। फिर दिन-रात फोन पर बातें होने लगी। आरोप है कि अमित ने 2019 में कैंप चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। दो दिन होटल में ही रखा। मैंने जब विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह सितंबर 2019 में महाराष्ट्र में घुमाने के लिए ले गया, जहां पर तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद दिल्ली और जयपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। दिसंबर 2020 में डिफेंस कॉलोनी के एक घर में पत्नी की तरह रखा। इस दौरान जब भी मैं शादी की बात कहती वह आनाकानी करता। कुछ समय बाद उसने मुझसे बात करनी बंद कर दी और मेरा मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। मामले की जांच कर रही एएसआई कमला का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed