फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl arrested for forcing her husband to commit suicide

Hisar News: पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली युवती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl arrested for forcing her husband to commit suicide
हिसार। राजथल के सुमित को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी जींद निवासी रितु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सुमित के परिजनों ने सिविल अस्पताल में 15 दिन से चल रहा धरना खत्म कर दिया। वहीं, शव का गांव राजथल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी रितु को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजथल के सुमित और जींद की रितु ने जुलाई 2023 में अंतरजातीय विवाह किया था। दोनों कैमरी रोड की अमरदीप कॉलोनी एक्सटेंशन में किराये के मकान में रह रहे थे। सुमित ने 29 सितंबर को कमरे में फंदा लगा लिया था। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुमित के परिजनों के बयान पर पत्नी रितु, उसके एक भाई व दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सुमित के परिजन व कई जन संगठनों से जुड़े सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक की मांग को लेकर पिछले 15 दिन से नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे थे। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने इस मामले में एएसपी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article