{"_id":"612a7dc68ebc3e744438ead5","slug":"fury-among-family-members-due-to-clean-chit-given-to-doctor-in-parth-s-death-hisar-news-hsr610178494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थ के परिजन पहुंचे धरना देने, प्रशासन ने लगाई धारा 144, पुलिस गाड़ी में घर छोड़ आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थ के परिजन पहुंचे धरना देने, प्रशासन ने लगाई धारा 144, पुलिस गाड़ी में घर छोड़ आई
विज्ञापन
आप प्रवक्ता मनोज राठी की गर्दन दबोचकर गाड़ी में बिठाने ले जाते शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्त?
- फोटो : Hisar
पार्थ मौत मामला : चिकित्सक को क्लीन चिट पर परिजनों में रोष
मान अस्पताल पर धरना देने पहुंचे परिजन तो पुलिस ले गई थाने, तीन घंटे बाद छोड़ा
आप प्रवक्ता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, सिविल लाइन थाने में दी शिकायत
पार्थ की दादी ने अस्पताल के बाहर चुनरी फेंक कहा- डॉक्टर को लौटा रही हूं कफन
हिसार। 12 क्वार्टर निवासी सात वर्षीय पार्थ की मौत के मामले में मान आई अस्पताल के संचालक डॉ. गुरुप्रताप सिंह को क्लीन चिट देने पर परिजनों में रोष है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पार्थ के परिजन और कुछ समर्थक अस्पताल के बाहर धरना देने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू होने का हवाला देकर धरना नहीं देने दिया। इसके बाद पुलिस परिजनों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस शाम तक अस्पताल के बाहर तैनात रही।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पार्थ के पिता मोहित, पार्षद अमित ग्रोवर, रवि तनेजा और कमल खुराना डॉ. मान अस्पताल के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने धरना देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना नहीं देने दिया। इसके बाद चारों को पुलिस सदर थाने ले गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, करीब 11 बजे आम आदमी प्रवक्ता मनोज राठी, जवाब दो हिसाब दो एसोसिएशन प्रधान राजीव सरदाना, इनेलो प्रवक्ता अनु सूरा, मृतक पार्थ की दादी व अन्य परिजन नारेबाजी करते हुए मान अस्पताल के बाहर पहुंचे। इस दौरान डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह के साथ उनकी तीखी बहस हुई।
मनोज राठी ने पुलिस से धारा 144 संबंधी पत्र मांगा तो इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने कहा कि तुम्हारे पास प्रदर्शन करने की अनुमति है क्या। आरोप है कि इंस्पेक्टर कप्तान सिंह मनोज राठी की गर्दन पकड़कर पुलिस की गाड़ी तक ले गए। राजीव सरदाना व संदीप शर्मा को भी पुलिस की गाड़ी में बिठाया। राठी का आरोप है कि इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, मिलगेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत, सब इंस्पेक्टर सौरभ ने उसे मुक्के मारे, जिससे उसके सिर और मुंह पर चोट आई है। उन्होंने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाकर सिविल लाइन थाने में लिखित में शिकायत दी है। इस मामले की शिकायत आईजी से करेंगे।
विज्ञापन
मेरा बेटा क्यों गिरफ्तार किया
पार्थ की दादी ने कहा कि मेरा बेटा मोहित क्यों गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कप्तान ने कहा कि वह घर पर है। पार्थ की दादरी ने अपनी चुनरी उतारकर फेंक दी और कहा कि यह डॉ. मान का कफन है। वहीं, पार्थ के पिता मोहित ने कहा कि वह मंगलवार को सेशन जज की अदालत में केस दायर करेंगे। वहीं, आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की पत्रकारों से भी बहस हुई। उन्होंने मीडिया को कवरेज करने से रोका।