{"_id":"6148c93e8ebc3e68a5057b56","slug":"full-water-will-be-available-even-after-canalbandi-water-tank-will-be-ready-from-4-8-crores-on-camry-road-hisar-news-hsr6122601126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरबंदी के बाद भी मिलेगा पूरा पानी, कैमरी रोड पर 4.8 करोड़ से तैयार होगा वाटर टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरबंदी के बाद भी मिलेगा पूरा पानी, कैमरी रोड पर 4.8 करोड़ से तैयार होगा वाटर टैंक
विज्ञापन
कैमरी रोड स्थित जलघर में बना वाटर टैंक। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। अब नहरबंदी के समय पानी की सप्लाई में कटौती नहीं होगी। कैमरी रोड के जलघर में एक वाटर टैंक तैयार किया जाएगा। 4.8 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले वाटर टैंक को लेकर एक सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। नया वाटर टैंक तैयार होने के बाद पानी को स्टोरेज किया जा सकेगा। फिलहाल कैमरी रोड स्थित जलघर में दो वाटर टैंक बने हैं। दोनों वाटर टैंक की गहराई 11-11 फुट हैं। इन दोनों वाटर टैंक से 80 हजार से ज्यादा की आबादी को पानी सप्लाई होता है, मगर नहरबंदी के समय पानी सप्लाई में कटौती कर दी जाती है।
बता दें कि बालसमंद सब ब्रांच से कैमरी रोड जलघर के वाटर टैंक में पानी आता है, लेकिन महीने में 16 दिन नहर बंद रहती है। आठ दिन ही नहर से पानी आता है। वहीं इन टैंकों में रोजाना सप्लाई के साथ 12-13 दिन का ही पानी स्टोरेज किया जा सकता है। ऐसे में नहरबंदी के समय विभाग की ओर से पानी सप्लाई में कटौती कर दी जाती है। कई बार तो लोगों को एक वक्त का भी पानी नसीब नहीं होता। अब नया टैंक बनने के बाद पानी की कोई किल्लत नहीं होगी। नए वाटर टैंक में चार दिन यानी 3.6 करोड़ लीटर पानी स्टोरेज किया जाएगा। फिलहाल दोनों टैंकों से 95 लाख लीटर पानी रोजाना सप्लाई किया जा रहा है।
इन कॉलोनियों में होता है पानी सप्लाई
कैमरी रोड जलघर के वाटर टैंक से वार्ड-16, वार्ड-17, वार्ड-18, सेंट्रल जेल, लघु सचिवालय, लघु सचिवालय की कॉलोनी के अलावा कैमरी रोड के पूरे एरिया में पानी की सप्लाई होती है। इन वाटर टैंकों से सुबह 4 से दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे से रात 8:30 बजे तक पानी दिया जाता है।
विज्ञापन
टेंडर आवंटित हो चुका है
नया वाटर टैंक बनाने को लेकर टेंडर आवंटित हो चुका है। एक सप्ताह में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस वाटर टैंक पर 4.8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- निशांत, जेेई, जन स्वास्थ्य विभाग।