{"_id":"6419fba2053ce45cd104b7c4","slug":"from-april-1-in-11-to-20-wards-waste-will-be-lifted-with-double-the-resources-than-before-hisar-news-c-21-hsr1005-86188-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक अप्रैल से 11 से 20 वार्ड में पहले के मुकाबले दोगुने संसाधनों से होगा कचरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक अप्रैल से 11 से 20 वार्ड में पहले के मुकाबले दोगुने संसाधनों से होगा कचरे का उठान
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते सीएसआई जयवीर, कार्यकारी सीएसआई सुरेंद्र हुड्डा व अन्य।
हिसार। एक अप्रैल से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में बदलाव होगा। वार्ड 1 से 10 में ठेकेदार के माध्यम से डोर टू डोर कचरे का उठान करवाया जाएगा। वहीं 11 से 20 वार्ड में पहले के मुकाबले दोगुने संसाधनों की मदद से कचरा उठान किया जाएगा। यही नहीं 11 से 20 वार्ड के लिए निगम प्रशासन और वाहन किराये पर लेने की योजना भी बना रहा है।
बता दें कि अभी तक 1 से 20 वार्ड में डोर टू डोर कचरे का उठान निगम प्रशासन ही करवा रहा है। इससे पहले तक वार्ड 11 से 15 में डोर टू डोर कचरा उठान व सड़काें की सफाई का काम ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा था।
11 से 20 वार्ड में इतने वाहनों से होगी सफाई
वाहन संख्या
टिप्पर 44
ट्रैक्टर ट्रॉली 10
जेसीबी 02
डंपर प्लेसर 02
किराये पर वाहन लेने की योजना 15
नए ठेकेदार ने मैपिंग व रुटिंग का काम किया शुरू
उधर वार्ड 1 से 10 में डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने मैपिंग रुटिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद ठेकेदार प्रत्येक 10 घरों पर आरएफआईडी लगाने का काम शुरू करेगा। इसके माध्यम से निगम को यह पता चल सकेगा कि ठेकेदार की गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए किन-किन एरिया में गईं। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को 98 वाहन व 196 कर्मचारी इस कार्य के लिए लगाने होंगे। ठेकेदार को इस कार्य के लिए 6.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
लीगेसी वेस्ट की जगह देने की तैयारी
ठेकेदार को कचरे के उठान के साथ उसका निस्तारण भी करना है। निस्तारण के लिए जगह निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी है। निगम प्रशासन लीगेसी वेस्ट वाली जगह ठेकेदार को देने की तैयारी कर रहा है। चूंकि वहां पड़े लीगेसी वेस्ट के सेग्रीगेशन का काम पूरा हो चुका है। सेग्रीगेशन करने वाली एजेंसी के मुताबिक 31 मार्च तक वह सेग्रीगेट किए गए कचरे का 31 मार्च तक उठान करवा देगा। इसके बाद यह जगह खाली हो जाएगी।
1 अप्रैल से वार्ड 11 से 20 में संसाधन बढ़ा दिए जाएंगे, जिससे इन वार्डों की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
बेलिना, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम