फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Friendship by calling herself a bachelor on Facebook, married in temple, woman filed rape case

फेसबुक पर खुद को कुंवारा बताकर की दोस्ती, मंदिर में शादी की, महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Friendship by calling herself a bachelor on Facebook, married in temple, woman filed rape case
बरवाला। महिला से दुष्कर्म किए जाने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के एक क्षेत्र में रह रही महिला ने कहा है कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर बरवाला निवासी सुरेंद्र से हुई। इस दौरान लगातार सुरेंद्र से बातें होने लगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने अपने आप को कुंवारा बताया और उसके साथ शादी करने के लिए कहने लगा। महिला का आरोप है कि 18 जनवरी 2020 को सुरेंद्र उसके गांव वाले घर में आया। वह रात को वहीं रुका। अगली सुबह उसे अपने साथ लेकर बरवाला आ गया और मंदिर में सुरेंद्र ने उसके साथ विवाह कर लिया। फिर एक दिन पीड़िता को इस बात का पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है और उसका करीब 5 साल का बेटा भी है। पीड़िता के अनुसार जब उसने सुरेंद्र से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने उससे झूठ कहा था, लेकिन अब उसका तलाक होने वाला है। फिर सभी आरोपी मेरे ऊपर गुस्सा होने लगे और मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम तो लड़कियों को धोखे से फंसाना है। आरोपी राजेश व मेवा मेरे साथ लगते मकान में रहते हैं व धनपति मेरे साथ ही मकान में रहती है। एक अन्य आरोपी राजेश बरवाला के नजदीक गांव में रहता है। पीड़िता के अनुसार ये उसके साथ मारपीट करते हैं, उसका गला दबाने का प्रयास करते हैं व कमरे में बंद कर देते हैं और भूखी प्यासी रखते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सुरेंद्र जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म करता है। जिसमें हमारे शारीरिक संबंध होने के चलते उसके गर्भ में बच्चा होने की बात है। इस सभी पर जिला नरवाना की कोर्ट में मारपीट करने, छीना-झपटी करने व दहेज आदि के केस चल रहे हैं। मामले के संबंध में 8 अक्तूबर 2021 को बरवाला थाना में मेवा देवी, धनपति, राजेश व सुरेंद्र के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। तब सुरेंद्र के कहने पर पीड़िता ने अदालत में बयान देकर केस वापिस ले लिया था। अब आरोपी सुरेंद्र सेना से अवकाश लेकर आया हुआ है व उसी दिन से परिवार वालों के साथ मिलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। 16 फरवरी को उनके बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुरेंद्र, राजेश, धनपती, राजेश, मेवा देवी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed