फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of 1.85 million rupees committed against the drug vendor

Hisar News: दवा विक्रेता से की 18.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.85 million rupees committed against the drug vendor
हांसी। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर कमाई का लालच दिखाकर शहर के एक दवा विक्रेता से 18.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। धोखाधड़ी करने वालों ने पहले उसे फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दवा विक्रेता संदीप ने बताया कि उसका दवाओं का थोक का व्यापार है। मई में उसके पास फेसबुक पर फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति के साथ बातचीत हुई तो उसने कुछ दिन बाद उससे शेयर ट्रेडिंग के निवेश के लिए कहा। जिस पर उसका ट्रेडिंग अकाउंट बनवाया गया और रुपये इंवेस्ट करने के बारे में बोला गया। उसके कहने पर उसने 2 जून को 50 हजार रुपये ट्रांजेक्शन कर दी। उसके बाद से उसने कई बार अलग-अलग तरीकों से पैसा ट्रांसफर किया। संदीप ने बताया कि नामालूम लोगों द्वारा इंवेस्टमेंट के नाम से मुनाफे का लालच देकर 18 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जांच के बाद संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed