फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fraud of 15 lakh rupees in the name of flat booking in society

सोसायटी में फ्लैट बुकिंग के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fraud of 15 lakh rupees in the name of flat booking in society
हिसार। गांव मदनहेड़ी निवासी सीमा चहल ने राजदरबार बिल्डकोन प्रा.लि. सोसायटी के डायरेक्टर सहित चार लोगों पर फ्लैट बुकिंग के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि सोसायटी में 24 फरवरी को एक प्लॉट के चौथे तल पर फ्लैट नंबर 500 बुक कराया था। इसकी एवज में उसने एक लाख रुपये बुकिंग राशि सोसायटी के खाते में चेक के माध्यम से अदा की थी। उसके बाद 14 लाख रुपये भी उसी दिन सोसायटी में जमा करवाए थे।
विज्ञापन

सीमा चहल ने बताया कि शांति प्रॉपर्टीज के मालिक विनोद शर्मा के माध्यम से सोसायटी के सेल्ज मैनेजर अंकित शर्मा को रुपये व चेक देकर रिसीविंग भी ली थी। उस दौरान कार्यालय में अधिकारी रमेश व राजीव भी मौजूद रहे। पीड़िता का आरोप है कि जब वह फ्लैट के बारे में तय समय के बाद पता करने गई तो उसे कहा गया कि उसके नाम से न तो कोई फ्लैट बुक किया गया और न ही कोई राशि अदा की गई है। पुलिस ने सोसायटी के ऑथराइज व्यक्ति, सीएओ वासू गर्ग, डायरेक्टर पीयूष गोयल व सेल्ज मैनेजर अंकित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed