फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four youth snatched cash from Punjab taxi driver on bypass

Hisar News: बाईपास पर पंजाब के टैक्सी चालक से चार युवकों ने छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four youth snatched cash from Punjab taxi driver on bypass
हांसी (हिसार)। बाईपास पर रिछपुरा गांव के समीप पंजाब के टैक्सी चालक से कार सवार युवकों ने 12,500 रुपये छीन लिए। नकदी छीनने के बाद आरोपियों ने टैक्सी चालक को कॉल कर खाते में और राशि डालने के लिए कहा। पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मुक्तसर के गांव सुरेवाला निवासी गुरुप्यार सिंह ने बताया कि वह टैक्सी चालक है और शनिवार को वह दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। रास्ते में गांव रिछपुरा के पास उसकी गाड़ी के आगे चार युवकों ने अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद जबरदस्ती तीन युवक उसकी गाड़ी मैं बैठ गए व उसे गांव ढाणा के पास पेट्रोल पंप पर ले गए। वहां फोन पे पर किसी का स्केनर दिखाकर उसमें जबरदस्ती 9 हजार रुपये डलवा लिए। स्केनर पर नाम पेटवाड़ निवासी गोविंद सिंह का था। इसके अलावा 3600 रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन

साथ ही उसे धमकी दी कि उनके आदमी रोहतक में भी है, अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद रात को व्हाट्सएप कॉल पर उसे धमकी देते रहे और पैसे की मांग करते रहे। उसने अपने स्तर पर छानबीन करके एक व्यक्ति की पहचान की। इसमें एक पेटवाड़ निवासी अनिल है। पुलिस ने अनिल व 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed