फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four people molested the woman, case registered

Hisar News: महिला से चार लोगों ने छेड़छाड़ की, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four people molested the woman, case registered
अग्रोहा। क्षेत्र के गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। साथ ही उसे जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि गांव का कुलदीप मेरे घर आया। उसने मुझसे कहा कि तुम गरीब हो और तुम्हारी लड़की अक्सर बीमार रहती है। वह फतेहाबाद में एक महाराज को जानता हूं, जो कि तुम्हारी लड़की का इलाज कर देगा। इस पर मैं और मेरा पति उसके साथ चलने को तैयार हो गए। इस पर कुलदीप ने कहा कि मेरी पत्नी, मेरा भाई व उसकी पत्नी भी साथ में जा रहे हैं और गाड़ी में इतनी जगह नहीं है। इस पर मैं कुलदीप के साथ जाने को तैयार हो गई। गाड़ी के पास गई तो उसमें कोई नहीं था। मैंने इस बारे में कुलदीप से कहा। उसने कहा कि महाराज का नियम है कि घर से चलने के बाद रास्ते में बोलना नहीं है। उसने कहा कि अन्य लोग दूसरी गाड़ी में हैं और जो आगे हमें मिल जाएंगे। इसके बाद कुलदीप ने अग्रोहा से हिसार रोड पर एक होटल के आगे गाड़ी रोक दी। और कहा कि मेरे साथ होटल में चल। मगर, मैंने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। मुझे जातिसूचक गालियां और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी से हाथ छुड़वाते समय मेरे कपड़े भी फट गए। उसके चंगुल से छूटकर भाग कर आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed