फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four Injured in bloody conflict over Dharamshala elections in Hansi

Hansi: धर्मशाला चुनाव को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में चली तलवारें, चार घायल

Sat, 29 Oct 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

जगदीश बुंदेला ने बताया कि पिछले दिनों खटीक समाज के लोगों ने उन्हें धर्मशाला का प्रधान चुना था। मगर कुछ लोग जबरदस्ती धर्मशाला पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

हांसी के त्रिकोणा पार्क पर स्थिति खटीक समाज की धर्मशाला चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस की मौजूदगी में तलवारें चलीं, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


जगदीश बुंदेला ने बताया कि पिछले दिनों खटीक समाज के लोगों ने उन्हें धर्मशाला का प्रधान चुना था। मगर कुछ लोग जबरदस्ती धर्मशाला पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में चुनाव को लेकर 31 नवंबर की तारीख दी हुईं है। ये लोग शनिवार को चुनाव करवा रहे थे। जगदीश बुंदेला ने बताया कि सुबह नौ बजे दूसरे गुट के लोगों ने धर्मशाला का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद बहस बाजी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


जगदीश बुंदेला ने बताया कि कुछ देर बाद स्विफ्ट कार में सवार होकर युवक आए। उनके हाथों में तलवारें, लाठी डंडे थे। उन्होंने हमारे साथियों पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुंदेला ने कहा कि मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद थे, उनके सामने ही हमारे लोगों पर हमला किया गया। चारों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर अमृत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों के परिजनों से सारी घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed