{"_id":"5f74d9408ebc3ec5ed5aac2f","slug":"four-died-in-district-142-new-infected-found-hisar-news-rtk576093296","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 4 की मौत, 142 नए कोरोना संक्रमित भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 4 की मौत, 142 नए कोरोना संक्रमित भी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक संक्रमित जिले का रहने वाला था, जबकि अन्य तीन बाहरी जिलों के रहने वाले थे। तीनों संक्रमित मरीजों में एक 40 वर्षीय महिला चरखी दादरी जिले की रहने वाली थी और दो मृतक संक्रमित बुजुर्ग सिरसा जिले के रहने वाले थे। वहीं 142 नए संक्रमित मिले हैं।
विभाग के अनुसार मरने वाले सभी संक्रमितों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय मृतक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गिनती जिले में कर ली गई है, जबकि उसकी मौत 28 सितंबर को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में कोरोना से उपचार के दौरान हुई थी। इस वजह से जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 60 हो गया है। विभाग द्वारा तीनों मृतक मरीजों का एरिया के हिसाब से अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। विभाग की टीम मृतक मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रही हैं।
11 कैदी भी मिले संक्रमित
बुधवार को आई रिपोर्ट में सेंट्रल जेल-2 से 11 कैदियों के अलावा सरकारी लेक्चरर, अध्यापक, सीसवाल केनरा बैंक का कर्मचारी, हरिजन कल्याण निगम का क्लर्क, सतीजा अस्पताल का चपरासी और सफाई कर्मी सहित छह कर्मचारी, रिक्शा चालक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का दंत चिकित्सक, एसबीआई शाखा का कर्मचारी, हांसी सब डिविजनल अस्पताल का एलटी और सीए सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से ज्यादातर लोग संपर्क के जरिये संक्रमित पाए गए हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या की 6187 हो गई है। बुधवार को अधिक केस मिलने के कारण कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी नीचे आया है, जो बुधवार को 78.83 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
मृतक संक्रमित की हिस्ट्री
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार हांसी के बास अकबरपुर निवासी 62 वर्षीय मृतक संक्रमित व्यक्ति 29 सितंबर को संक्रमित मिला था और वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था।
गुरुग्राम में संक्रमण से मौत वाले व्यक्ति की गिनती हिसार में की गई है, क्योंकि वह जिले का निवासी थी। बुधवार को भी कोरोना से चार मौत हुई, जिनमें जिले का एक व्यक्ति, जबकि तीन सिरसा व चरखी दादरी निवासी थे। कोरोना संक्रमित भी 142 मरीज मिले हैं।
डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार।