फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four days before marriage, the young man swallowed poison

शादी से चार दिन पहले युवक ने जहर निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four days before marriage, the young man swallowed poison
हिसार। घोड़ा फार्म रोड स्थित यूनिवर्सिटी बिहार निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र ने शादी से चार दिन पहले शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार दोपहर को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक देवेंद्र की माता शीला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस की एक युवती व उसके परिवार ने देवेंद्र को प्रताड़ित किया और पुलिस में झूठी शिकायत देकर समझौते के नाम पर चार लाख रुपये मांगे। इससे देवेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र दूरस्थ शिक्षा से बीए सेकेंड का स्टूडेंट था। देवेंद्र की शादी 20 अक्तूबर को होनी तय थी।
विज्ञापन

शीला का आरोप है कि उसके बड़े बेटे देवेंद्र की शादी रुकवाने के लिए पड़ोस की एक युवती ने महिला थाना पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उसकी देवेंद्र के साथ शादी हो चुकी है और वह दूसरी शादी करने वाला है। इस शादी को रुकवाया जाए। मामले में दोनों पक्षों को 14 अक्तूबर को महिला थाने में बुलाया गया था। एक दिन का समय लेकर वह वहां से घर आ गए। आरोप है कि उसी शाम करीब आठ बजे युवती व अपने परिजन घर आए और देवेंद्र को कहा कि उनकी बेटी से शादी कर ले नहीं तो चार लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के दबाव में आकर देवेंद्र ने दशहरा वाले दिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता एचएयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वहीं, युवती के पिता एचएयू से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के कर दिया है सुपुर्द
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की मां की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एएसआई जसबीर सिंह, एचएयू चौकी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed