फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four corona infected including health workers were found

हेल्थ वर्कर समेत चार कोरोना पॉजीटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four corona infected including health workers were found
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब 56 सक्रिय केस हैं। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। शहर में पांच जगहों पर सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन सुभाष खतरेजा ने बताया कि जो मरीज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उनमें पहले वाले वेरिएंट के लक्षण मिल रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम और सिर दर्द जैसे लक्षण हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को होम आइसोलेट किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल की दो और मलेरिया विभाग की तीन टीमें सैंपल ले रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मास्क का इस्तेेमाल करें और सामाजिक दूूरी बना कर रखें। जिले में अब तक 1180 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लोग सहयोग नहीं कर रहे। कुछ लोग अपने लक्षण छिपा रहे हैं। कोरोना के सैंपल देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। जिस कारण कोरोना फैल रहा है। बदलते मौसम में सावधानी बेहद जरूरी है। कोरोना के लक्षणों को न छिपाएं, टीकाकरण कराएं। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed