फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four agitators arrested in Khedar case got bail, funeral will be held on Saturday

खेदड़ मामले में गिरफ्तार चारों आंदोलनकारियों को मिली जमानत,शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four agitators arrested in Khedar case got bail, funeral will be held on Saturday
खेदड़ धरने पर बैठक करते संघर्ष समिति के सदस्य - फोटो : Hisar
बरवाला। गांव खेदड़ की गोशाला संघर्ष कमेटी का प्रशासनिक व थर्मल प्लांट के अधिकारियों के साथ समझौता होने के बाद शुक्रवार को चारों आंदोलनकारी युवाओं को जमानत मिल गई है। शाम को चारों आंदोलनकारियों के साथ गोशाला संघर्ष कमेटी के सदस्य धरनास्थल पर पहुंचे। वहीं, किसान धर्मपाल सहारण के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के बाहर संघर्ष कमेटी का धरना शुक्रवार को 92वें दिन जारी रहा। गिरफ्तार चार आंदोलनकारियों को जमानत मिलने के बाद गोशाला संघर्ष कमेटी के सदस्यों की एक मीटिंग हुई। इसमें धर्मपाल सहारण के शव का दाह संस्कार करने को लेकर चर्चा की गई। गोशाला कमेटी ने निर्णय लिया है कि धर्मपाल सहारण का दाह संस्कार पूरे सम्मान के साथ आंदोलनकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। शनिवार को दोपहर बाद धर्मपाल सहारण के शव का दाह संस्कार करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि आंदोलन के दौरान 5 जुलाई को पुलिस के साथ टकराव में 56 वर्षीय किसान धर्मपाल सहारण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed