{"_id":"60958fe58ebc3ebd082c3d58","slug":"foru-people-injured-in-firing-in-hisar-hisar-news-rtk607591224","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में घर में घुसकर फायरिंग, दंपती, बेटा और भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में घर में घुसकर फायरिंग, दंपती, बेटा और भांजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सोसायटी में निवेश किए गए रुपये नहीं मिलने से गुस्साए न्यू सुंदर नगर निवासी रामप्रसाद ने हनुमान नगर निवासी मोहन व उसके परिवार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 50 वर्षीय मोहन, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता, 22 वर्षीय बेटा गौतम और 38 वर्षीय भांजा सोमवीर घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही एएसपी उपासना, मिलगेट थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहन के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दिए बयान में मोहन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उस दौरान न्यू सुंदर नगर निवासी मास्टर रामप्रसाद बाइक पर सवार होकर पहुंचा। रामप्रसाद आते ही गालीगलौज करने लगा। मोहन ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो रामप्रसाद ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। रामप्रसाद ने झगड़ा करते हुए अपनी रिवॉल्वर निकाल ली। मोहन का बेटा गौतम वहां पहुंचा तो रामप्रसाद ने गौतम के पेट में गोली मार दी। इतने में मोहन की पत्नी सुनीता व भांजा सोमवीर भी वहां पहुंच गए। रामप्रसाद ने एक गोली मोहन की पत्नी सुनीता के हाथ में, मोहन की जांघ पर व सोमवीर के पेट में चला दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रामप्रसाद मौके से फरार हो गया। मोहन ने बताया कि गव ग्रामीण विकास क्रेडिट सोसायटी का कार्यालय मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास था। उसने आरोप लगाया कि वारदात के समय आरोपी रामप्रसाद उसकी बेटी का अपहरण कर ले जा रहा था तो उसे सोमवीर ने रोकने का प्रयास किया तो उसने सोमवीर पर गोली चलाई। मोहन ने बताया कि इस सोसायटी का चेयरमैन यूपी के जौनपुर निवासी राजकुमार तिवारी व सोसायटी का ही अधिकारी गरीब शर्मा व एक अन्य भी जेल में है। मोहन ने बताया कि वर्ष 2016-17 में आरोपी राजकुमार के खिलाफ हाईकोर्ट में उसकी शिकायत पर केस दायर किया गया था। इसके अलावा हिसार अदालत में भी राजकुमार व अन्य के खिलाफ केस दायर है। आरोपियों ने हरियाणा, पंजाब सहित अन्य जिलों के लोगों से भी कुल करीब 65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की हुई है। मोहन ने बताया कि इस मामले में कई आरोपी भगोड़ा करार हैं।
मोहन और सोमवीर की हालत गंभीर.
घायलों को परिजनों ने तुरंत हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मोहन व सोमवीर की गंभीर हालत के चलते उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। दोनों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
रंजिशन चलाई गोलियां
मोहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रामप्रसाद ने अपने पिता के नाम गव ग्रामीण विकास क्रेडिट सोसायटी में रुपये जमा करवाए थे। इस सोसायटी में मोहन शाखा प्रबंधक था। मोहन ने बताया कि सोसायटी के खिलाफ रुपये न देने की वजह से अदालत में केस भी विचाराधीन है। मोहन ने आरोप लगाया कि बावजूद इसके रामप्रसाद उससे बार-बार रुपये मांग रहा था। मोहन का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रामप्रसाद ने उन पर गोलियां चलाई हैं।
ये बोले स्थानीय निवासी
नागरिक अस्पताल में मौजूद स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामप्रसाद को पांच से सात वर्ष पूर्व से ही मोहन से करीब 12 लाख रुपये लेने थे। इसको लेकर कई बार रामप्रसाद मोहन को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इनमें कई बार झगड़ा भी हुआ था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामप्रसाद ने सोसायटी में इन्वेस्टमेंट के लिए 30 लाख रुपये में अपना मकान भी बेच दिया था। इन्वेस्टमेंट की रकम जब रामप्रसाद को वापस मिलनी थी तो उसमें से कुछ रकम ही उसे वापस मिली थी। इसी वजह से वह परेशान था।
रामप्रसाद व उसकी पत्नी भी हुए घायल
दूसरी तरफ नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रामप्रसाद की पत्नी रोशनी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह पहले मोहन के परिवार के सदस्यों ने उनके घर में आकर मारपीट की। रोशनी का आरोप है कि इस मारपीट में वह व उसका पति रामप्रसाद घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
यह बोली पुलिस
मामले में मिलगेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत ने बताया कि रामप्रसाद व उसकी पत्नी के बयान दर्ज करना बाकी हैं। उनकी ओर से अभी कोई शिकायत नहीं आई है। कितने रुपये का और कब से लेनदेन था, इसके बारे में अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मोहन की शिकायत पर रामप्रसाद के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307, 25 आर्म्स एक्ट और 3 एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वारदात स्थल से कोई खोल भी बरामद नहीं हुआ है।