फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former minister Prof. Chhatrapal Singh left BJP

Hisar: चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने भाजपा छोड़ी, इस बात से थे नाराज

Mon, 09 Sep 2024 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

वर्ष 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे। उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल थे। प्रो. छत्रपाल जीत कर विधायक बने थे।

विज्ञापन
Former minister Prof. Chhatrapal Singh left BJP
bjp flag

विस्तार

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। भाजपा के हरियाणा राज्य के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद के साथ-साथ उन्होंने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


प्रो. छत्रपाल ने कहा कि बार बार नजरंदाज किए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में प्रो. छत्रपाल सिंह ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी, अमित शाह के मुलाकात के बाद प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुआ था। पिछले 10 वर्षों में मैंने खुद को पार्टी नेतृत्व के साथ हुई अपनी चर्चाओं और बैठकों में बहुत कुछ अलग पाया। पार्टी में सभी बाधाओं के साथ काम करना पड़ा। मुझे पार्टी की ओर से टिकट भी नहीं दिया गया, जिसके कारण मैं लोगों की आवाज़ नहीं उठा पाया। मैंने खेदड़ थर्मल पावर प्लांट का धरना, तलवंडी गांवों का धरना, पुरानी पेंशन योजना, किसानों और पहलवानों के धरने के मुददे को पार्टी मंचों पर उठाया तो मेरी बात नहीं सुनी गई, मुझे दरकिनार कर दिया गया। जिसके चलते आज मुझे ये निर्णय लेना पड़ा। क्षेत्र की जनता दबाव के चलते चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मैंने भाजपा के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा तत्काल भेज दिया है। उन्होंने कि किसी दूसरी पार्टी से लड़ने को लेकर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed