फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former CM Om Prakash's Asthi Kalash Yatra begins, will cover 21 districts in three days

Haryana: पूर्व सीएम ओमप्रकाश की अस्थि कलश यात्रा शुरू, तीन दिनों में 21 जिलों का सफर करेगी तय, देखें शेड्यूल

Fri, 27 Dec 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद से शुरू हुई। तीन दिनों तक यह यात्रा 21 जिलों का सफर तय करेगी। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
Former CM Om Prakash's Asthi Kalash Yatra begins, will cover 21 districts in three days
स्व.ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्व.ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंची। इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री के पोते एवं रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुवाई में यह अस्थि कलश यात्रा फतेहाबाद पहुंची। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता व फतेहाबाद जिला प्रभारी उमेद लोहान ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी भाग लेकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला का फतेहाबाद जिले से विशेष लगाव था और यहां काफी संख्या में लोग उनसे जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन




लोहान ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला के निधन से प्रदेशभर के लोगों में शोक की लहर है और उन्हें अपने प्रिय नेता से बिछुड़ने का गम है। आज भले ही शारीरिक तौर पर ओमप्रकाश चौटाला हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद के बाद यात्रा हिसार पहुंचेंगी। इस तरह एक दिन में सात जिलों में यात्रा जाएगी। 29 दिसंबर को यात्रा का समापन पंचकुला में होगा। एक कलश को जिले की पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, सुमनलता सिवाच सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार चलेगी कलश यात्रा

  • 27 दिसंबर : फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी पहुंचेगी और गुरुग्राम में रात्रि विश्राम होगा।
  • 28 दिसंबर : गुरुग्राम से सुबह नौ बजे यात्रा पुनः शुरू होगी। फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत पहुंचेगी। रात्रि विश्राम सोनीपत में होगा।
  • 29 दिसंबर : पानीपत से सुबह नौ बजे यात्रा पुनः शुरू होगी। यात्रा जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed