फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forest department asks HSVP for Rs 50 lakh for tree removal

वन विभाग ने पेड़ हटाने के लिए एचएसवीपी से मांगे 50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Forest department asks HSVP for Rs 50 lakh for tree removal
हिसार। पेड़ हटाने के लिए वन विभाग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से 50 लाख रुपये मांगे हैं। एचएसवीपी की तरफ से वन विभाग के पास यह बजट जमा करवाने के बाद पेड़ों का काटने का काम शुरू किया जाएगा। पेड़ों के हटने के बाद एजेंसी एयरपोर्ट चौक से बरवाला चुंगी तक प्रस्तावित बरसाती नाले का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी की तरफ से सेक्टर 1-4 से बरवाला चुंगी तक बरसाती नाले का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, जिस पर करीब 13.50 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। विभाग ने सेक्टर 1-4 से एयरपोर्ट चौक तक बरसाती नाले का निर्माण कर दिया, मगर आज तक एयरपोर्ट चौक से बरवाला चुंगी तक बरसाती नाले का निर्माण कार्य लटका पड़ा है। पिछले दिनों विभाग ने एजेंसी को नाले के निर्माण कार्य का टेंडर अलॉट किया था। मगर पेड़ों के बीच में आने से एजेंसी काम शुरू नहीं कर सकी। एजेंसी को चार माह में यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

नाला बनने से इन एरिया को होगा फायदा
बरसाती नाले में सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5 व सेक्टर 21 में बने बरसाती नालों का कनेक्शन किया जाएगा। एयरपोर्ट चुंगी पर प्रस्तावित डिस्पोजल की मदद से इन एरिया का बरसाती पानी लिफ्ट करके एयरपोर्ट चौक से बनने वाले नाले में डाला जाएगा, जहां से यह पानी बरवाला चुंगी स्थित बरसाती डिस्पोजल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने पेड़ों को हटाने की एवज में 50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार करके दिया है। विभाग के पास यह पैसा जमा करवाने के बाद ही पेड़ों को काटने का काम शुरू होगा। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed