फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the third time in 11 years, the night of November 25 was so cold.

Hisar News: 11 साल में तीसरी बार 25 नवंबर की रात रही इतनी सर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
For the third time in 11 years, the night of November 25 was so cold.
हिसार। शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान है। अगर इसी दिन के पिछले 11 वर्षों के न्यूनतम तापमान के आंकड़े पर नजर डाले तो तीसरा दफा 25 नवंबर की रात इतनी सर्द रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही शीत लहर के भी हालात बने रहे। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। वहीं अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। दिन का तापमान सोमवार के मुकाबले 0.9 डिग्री नीचे चला गया।
विज्ञापन

11 वर्षों के दौरान 25 नवंबर को ये रहा न्यूनतम तापमान
वर्ष-न्यूनतम तापमान
2025-6.3
2024-10.1
2023-9.1-
2022-7.1
2021-6.1
2020-7.2
2019-12.5
2018-11.7
2017-6.1
2016-10.6
2015-10.0
वर्ष 1962 में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था रात का तापमान
हालांकि इस माह में आज तक का सबसे कम रात के तापमान का रिकॉर्ड वर्ष 1962 का है। इस साल 29 नवंबर को हिसार का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं वर्ष 2012 से 2024 तक इस माह में न्यूनतम तापमान 7 बार 7 डिग्री नीचे पहुंचा था, जबकि एक बार यह 6 डिग्री के नीचे भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला-प्रदूषण का स्तर सहनीय
उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे रहा जो यह दर्शाता है कि शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर सहनीय श्रेणी में रहा। हालांकि सूचकांक में पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पीएम 2.5 व पीएम 10 धुल व धुएं के वे बारीक कण होते हैं जो हवा के साथ नाक व मुंह के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारे फेफड़ों से चिपककर उसे नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed