फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For compensation, farmers will put up a firm front with tractor-trolleys on the commissionerate from 15

मुआवजे के लिए 15 से हिसार कमीश्नरी पर ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ पक्का मोर्चा लगाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
For compensation, farmers will put up a firm front with tractor-trolleys on the commissionerate from 15
मुआवजे के लिए 15 से कमिश्नरी पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान
विज्ञापन

हिसार। किसानों ने फसल मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू करने का एलान किया है। किसानों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं तब तक किसी कीमत पर घर वापसी नहीं होगी। सरकार को किसानों के हित में निर्णय लेना ही पड़ेगा। किसानों की हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 15 जुलाई को चारों जिलों के किसान हिसार के सचिवालय के सामने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ टीकरी-सिंघु बॉर्डर की तरह पक्का मोर्चा लगाएंगे।
हिसार कमिश्नरी के चारों जिलों के किसानों की संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग जाट धर्मशाला में मास्टर बलबीर सिंह नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि चारों जिलों के किसानों की मांग पूरी होने तक महापड़ाव जारी रहेगा। आंदोलन को चलाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रत्येक संगठन, धरना कमेटियों और सभी टोल कमेटियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बालसमंद, आमदपुर सहित अन्य जगह पर चल रहे धरने सांकेतिक तौर पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मुआवजे की मांग के अलावा गुलाबी सुंडी का खराबा दर्ज किया जाए। किसानों पर लगाए गए एससी-एसटी के निराधार मुकदमे खारिज किए जाएं। धरनारत आंदोलनकारी किसानों पर लगे सभी मुकदमे खारिज हों। किसान कुलदीप सातरोड़ के बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। वर्ष 2022 में जलभराव से हजारों एकड़ में गेहूं की बिजाई नहीं हुई उसका मुआवजा दिया जाएं। अग्निपथ योजना वापसी के साथ ही बिजली ट्यूबवेल के लिए दस घंटे आपूर्ति दी जाए। नहरों में महीने में दो हफ्ते पानी दिया जाए। बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध तुरंत प्रभाव से किया जाए। तालाबों में नहरों का पानी डाला जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को चलाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित
कमेटी में हिसार,फ़तेहाबाद, सिरसा और जींद जिलों के सभी किसान संगठनों, धरना कमेटियों और टोल कमेटियों से एक-एक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्य शमशेर नम्बरदार, मनदीप नथवान, काला कनौह, दिलबाग सिंह हुड्डा, कुलदीप खरड़, डॉक्टर करतार सिंह सिवाच, विरेंद्र बागोरिया, विजेंद्र भाम्भू,सतबीर धायल, मास्टर चांद बहादुर, रणबीर मलिक, सरदानन्द राजली, सोमबीर चौधरीवास, सतीश बैनीवाल, मास्टर प्रताप बड़छप्पर,जयपाल सिंधु, सतबीर पहलवान, हर्षदीप गिल, मास्टर बलबीर सिंह आदि साथियों को कमेटी में शामिल किया गया।
कमेटी के सदस्य बुधवार 10 बजे बालसमंद धरने पर, दोपहर 12 बजे आदमपुर धरने पर और दो बजे खेदड़ धरने पर पहुंचेंगे। 15 जुलाई की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 10 जुलाई को नरवाना धरने पर 21 सदस्यीय कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें पूरी रणनीति बनाएंगे।

इस मौके पर जींद से अनीष खटकड़, दशरथ मलिक, रीमन नैन, अनु सूरा, सतीश चेयरमैन, अमरजीत कुंडू, कुलदीप पूनिया, मांगेराम भाकर, डॉक्टर दिनेश गोयत, होशियार सिंह सरपंच, प्रेम सहरावत, रामबीर ढांडा, हवा सिंह हिंदवान, दलबीर किरमारा, सुनील नेहरा, संदीप धिरणवास, संजय बाडोपट्टी,अनिता सुदकैन, कविता सरपंच, पूनम कंडेला, प्रियंका, सुधीर सिंघवा, ओमप्रकाश सुलतानपुर, कृष्ण सरपंच सपा खेड़ी,धर्मपाल बडाला,बलवान सिंह मलिक, रामराजी,राजू प्रधान, दिपेश कुमार,राजेश कड़वासरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed