फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Foggig hisar, Hisar

डेंगू व मलेरिया केस आने के बाद उठाया कदम

Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Foggig hisar, Hisar
vdzgbdsx - फोटो : Getty Images

डेंगू व मलेरिया के मामले आने के बाद नगर निगम ने शहर में फॉगिंग का काम शुरू कर दिया है। निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में फॉगिंग की। चीफ सेनिटेशन इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि निगम ने शहर में फॉगिंग के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसी शेड्यूल के हिसाब से अलग-अलग कॉलोनियों में जाकर फॉगिंग करवाई जाएगी। ये शेड्यूल पूरा होने के बाद अगला शेड्यूल जारी होगा। पहले वे क्षेत्र लिए गए हैं जो डेंजर जोन में हैं यानी मच्छरों से ज्यादा प्रभावित इलाके हैं।

विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल
18 अगस्त को सातरोड गांव से शिव कॉलोनी, सूर्य नगर, सेक्टर 1-4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जिंदल लेबर कॉलोनी, रामनगर एरिया में फॉगिंग होगी।
19 अगस्त को रामनगर से न्यू जवाहर नगर, तरसेम नगर से गवर्नमेंट कॉलोनी तक।
20 अगस्त को गवर्नमेंट कॉलोनी से बाबा बालकनाथ वाली गली से होते हुए 50 फुट वाली गली, विनोद नगर व न्यू विनोद नगर एरिया में फॉगिंग होगी।
21 अगस्त को मिलगेट से शिव नगर तक।
22 अगस्त को शिव नगर से नेताजी कॉलोनी तक।
23 अगस्त को नेताजी कॉलोनी, टिब्बा दानाशेर व 12 क्वार्टर पुलिया तक।
24 अगस्त को 12 क्वार्टर, इंद्रा कॉलोनी व ढाणी श्यामलाल, श्यामबाग व लाहोरिया चौक तक।
25 अगस्त को लाहोरिया चौक, राजा गार्डन, देव वाटिका व न्यू इंद्रा कॉलोनी तक।
26 अगस्त को इंद्रा कॉलोनी से शिवाजी पार्क रोड से शांति नगर पानी की टंकी तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed