Haryana: सुबह के समय कहीं-कहीं छाया रहा कोहरा, आज भी दक्षिणी जिलों में बारिश का रहेगा प्रभाव; बढ़ेगी ठंड
झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को फिर से कोहरा रहा। करीब आठ बजे के बाद कोहरा और अधिक बढ़ गया। जिसके कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बता दें कि मंगलवार को कोहरा अधिक नहीं था जिसके लोगों को कोहरे से निजात मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ का लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी असर देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी जिलों सहित एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बुधवार को भी इस विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां होंगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इसके असर से दूसरे दिन भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा व बादल भी छाए रहे। इस दौरान दिन के औसत तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और रात के औसत तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद यह विक्षोभ हरियाणा से आगे निकल जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बर्फीली हवाएं चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दो-तीन दिनों तक एक बार फिर से कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं 26 दिसंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में फिर से मौसम में बदलाव आएगा।
ये हुई बारिश
जींद-5.2
सिरसा-0.5
झज्जर में कोहरे से दृश्यता रही कम
झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को फिर से कोहरा रहा। करीब आठ बजे के बाद कोहरा और अधिक बढ़ गया। जिसके कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बता दें कि मंगलवार को कोहरा अधिक नहीं था जिसके लोगों को कोहरे से निजात मिली थी। वहीं बुधवार को कोहरा अधिक होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं इस दौरान ठंड के कारण लोगों हाथ सेकते हुए भी नजर आए। कोहरे का असर बाहरी क्षेत्र में अधिक देखने को मिला। इस दौरान दृश्यता करीब 15 से 20 मीटर रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।