फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog, cold wave, cold day and frost outbreak

Hisar News: कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाले का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fog, cold wave, cold day and frost outbreak
हिसार। प्रदेश में वीरवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। इस दौरान कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाले का प्रकोप रहा। यही नहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंशिक रूप से बादल भी छाए। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बार बार हवाओं की दिशा में बदलाव से मौसम परिवर्तनशील और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। बुधवार रात को सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से वीरवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दोपहर बाद आंशिक बादल देखने मिले।
विज्ञापन

इससे पहले पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि बाकी हिस्सों में मौसम लगभग साफ रहा। वहीं नारनौल व सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री या इससे नीचे पहुंच गए, जिससे इन क्षेत्रों में शीत लहर के हालात बने। वहीं नारनौल के आसपास सुबह के समय पाला भी देखा गया। उधर कैथल व करनाल में दिन के तापमान 15 डिग्री के पास पहुंच गए, जिससे यहां दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन भर हवाओं की दिशा में भी बदलाव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में कोहरा, शीत लहर, पाला जमने और कोल्ड डे की संभावना बन रही है। उधर भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर 26 से 28 दिसम्बर के दौरान घने कोहरे व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिसम्बर महीने में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed