{"_id":"600dcd648ebc3ef91a2c9c33","slug":"flight-s-new-shedule-for-hisar-to-chandigarh-hisar-news-rtk5924158146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट के लिए वेबसाइट पर शेड्यूल जारी, करवा सकेंगे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट के लिए वेबसाइट पर शेड्यूल जारी, करवा सकेंगे बुकिंग
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरता हवाई जहाज।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर से चंडीगढ़ जाने के लिए बुकिंग करवाने का इंतजार खत्म हो गया है। आम जनता हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए फ्लाइट बुक करवा सकती हैैं। एयरलाइन कंपनी एयरटेक्सी ने वेबसाइट पर फ्लाइट का शेड्यूल डाल दिया है। यहां हिसार से चंडीगढ़ या चंडीगढ़ से हिसार के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने पर आपको 1755 रुपये चुकाने होंगे। फलाईएयरटेक्सीडॉटइन वेबसाइट पर दोनों जगहों से फ्लाइट उड़ने का समय भी दिया गया है।
आने और जाने के लिए एक साथ फ्लाइट की बुकिंग भी करवाई जा सकती है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट फुल थी। ऐसे में कंपनी ने लोगों का उत्साह देखते हुए फरवरी से आगामी शेड्यूल भी जारी करने की योजना बनाई है। यह शेड्यूल डीजीसीए जारी करेगा। बता दें कि एयर लाइन कंपनी एयरटैक्सी के छोटे विमान 4 सीटर हैं, जिनमें एक पायलट के अलावा तीन यात्री सफर कर सकते हैं। यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ के लिए 1755 रुपये का किराया देना होगा। उड़ान स्किम के तहत 1755 रुपये किराया केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार वहन करेगी।
डीजीसीए जारी करेगा नया शेड्यूल -
हिसार से चंडीगढ़ के लिए एयरलाइन चलाने के लिए फरवरी-मार्च में नागर विमानन निदेशालय नया शेड्यूल जारी करेगा। निदेशालय वर्ष में दो बार गर्मियों और सर्दियों के मौसम के अनुसार शेड्यूल जारी करता है। फरवरी में एयरलाइन का विंटर शेड्यूल आएगा। इसके बाद मार्च में समर शेड्यूल जारी होगा। एयरलाइन कंपनी का प्रयास है कि समर शेड्यूल के आने से पहले ही हिसार से चंडीगढ़ के अलावा हिसार से देहरादुन और हिसार से धर्मशाला के लिए भी उड़ाने शुरु की जाएं। ये फ्लाइट एयरटेक्सी एयरलाइन को इसी माह शुरू करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण कंपनी अभी तक इनका संचालन नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
500 रुपये में हेलिकॉप्टर करवाएगा ऐतिहासिक स्थलों की सैर
हिसार। आने वाले समय में हवाई यात्रा के माध्यम से हिसार जिले के ऐतिहासिक स्थलों की सैर की जा सकेगी। हिसार एयरपोर्ट को विकसित करने और एतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए छोटी उड़ानों को विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है। एयरपोर्ट अॅथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में लोग 500 रुपये में हिसार एयरपोर्ट से अग्रोहा धाम और राखी गढ़ी जैसे एतिहासिक स्थलों की सैर कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो हेलिकॉप्टर और चॉपर की सुविधा देने वाली कंपनियां इसके लिए आगे आ रही हैं। इसके तहत हेलिकॉप्टर या चॉपर को बुक करके कहीं की भी यात्रा की जा सकेगी। बता दें कि हिसार हेल्थ, एजुकेशन, खेल, एतिहासिक स्थलों, बिजनेस हब के रूप में विकसित हो रहा हैं। ऐसे में बेहद छोटी उड़ानों की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।