फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   five thousand years old house found in Rakhigarhi

राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन पांच हजार साल पुराना मकान मिला

Tue, 11 Mar 2014 12:11 AM IST
सज्जन सैनी, नारनौंद
सज्जन सैनी, नारनौंद Updated Tue, 11 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
five thousand years old house found in Rakhigarhi

राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन संस्कृति के टीलों की खुदाई के दौरान विशेषज्ञों को उस समय का कच्ची ईंटों से बना हुआ एक मकान मिला है। पुरातत्व के जानकार इसको बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

विज्ञापन


यहां पर इन दिनों डैकन यूनिवर्सिटी पूना और एमडीयू रोहतक के विद्यार्थी खुदाई में लगे हुए हैं और उन्हें काफी बहुमूल्य चीजें मिल रही हैं।
डैकन यूनिवर्सिटी पूना के चांसलर जीबी देगलूरकर ने बताया कि जिस भी जगह विद्यार्थी खुदाई करने के लिए जाते हैं तो वो भी वहां पर उन्हें देखने के लिए जाते हैं। राखीगढ़ी की साइट देखने को वो काफी उत्सुक थे और उन्हें काफी सालों के बाद यह मौका मिला है।
विज्ञापन



राखी गढ़ी के टीलों की खुदाई में डैकन यूनिवर्सिटी और एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के दर्जनों छात्र लगे हुए हैं। खुदाई की शुरुआत में कोई खास कामयाबी नहीं मिली थी सिर्फ मिट्टी की चूड़ियां और मनके ही निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यों-ज्यों खुदाई गहरी होती गई तो खुदाई में सामने आया कि मिट्टी की ईंटों से दीवारें बनी हुई है। जब उसको और गहराई से खोदा गया तो सामने आया कि वहां कच्ची ईंटों का मकान है।

मकान में कुल सात कमरे मिलने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो कच्ची मिट्टी की दीवार निकली है, वो करीब पांच हजार वर्ष पुरानी संस्कृति की झलक दिखा रही है।


उस समय के लोग ईंटें 30 बाई 15 साइज की बनाते थे और उनकी ऊंचाई साढे़ सात ईंच होती थी। वहीं दीवारें भी अलग-अलग साइज में बनाई जाती थी, जिनमें कुछ दीवारें 160 ईंच, 80 ईंच और 30 ईंच की भी हैं।

यह ईंटें पीली मिट्टी की बनाई हुई हैं जो अभी तक भी मजबूत स्थिति में हैं और दीवारों की चिनाई भी पीली मिट्टी से ही की हुई है।

पाए गए मकान के स्नान घर में पक्की ईंटों का इस्तेमाल किया हुआ है और पानी की निकासी के लिए बनी नालियों में भी पक्की ईंटों का प्रयोग किया गया है।

पक्की ईंटें भी ज्यों की त्यों हैं। वहीं स्नान घर के पानी की निकासी जमीनी पानी के लेवल के अंदर ही की हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed