फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   first session in second day

छह मिनट में कमल गुप्ता ने हिसार से लेकर अनुच्छेद 370 तो जोगीराम ने चार मिनट में किसानों व बरवाला की मांगें रखीं

Wed, 06 Nov 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
first session in second day
प्रदेश में नई विधानसभा गठित होने के बाद पहले सत्र के दूसरे दिन हिसार जिले के दो ही विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का मौका मिला। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अभिभाषण के बाद हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने जहां छह मिनट तक भाषण दिया, वहीं बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग ने चार मिनट तक अपनी बात रखी। छह मिनट में डॉ. गुप्ता ने हिसार की सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से लेकर कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तक का जिक्र किया। दूसरी तरफ जोगीराम सिहाग ने किसानों से लेकर बरवाला हलके में मूलभूत मांगों को सदन के पटल पर पुरजोर तरीके से रखा।
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनवाते रहे डॉ. कमल गुप्ता
विधायक गुप्ता ने अपनी बात की शुरुआत प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बखान के साथ की। उन्होंने सरकार के विजन में कनेक्टिविटी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया गया। हिसार से दिल्ली, कैथल, डबवाली, राजगढ़ की सड़कों को बेहतर बनाया गया। दिल्ली का रास्ता पहले पांच घंटे का होता था, वहीं अब यह मात्र ढाई घंटे का रह गया है। रेल के रास्ते भी दिल्ली के हिसार से पांच से छह घंटे लगते हैं, मगर रोहतक से वाया महम-हांसी लाइन बनने के बाद इस समय भी कम होगा।
विज्ञापन

विपक्षियों से पूछा, 45 साल में कोई जहाज चलाया था के थामनै
डॉ. कमल गुप्ता ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछले 45 साल में कोई हवाई जहाज चलाया था के थामनै। हिसार में भाजपा सरकार ने 7300 एकड़ जमीन एयरपोर्ट के लिए दी है। हिंदुस्तान तो क्या एशिया में इससे बड़ा हवाई अड्डा नहीं है। 10 हजार मीटर की हवाई पट्टी बन रही है। इस तरह अब हिसार सड़क, रेल और हवाई मार्ग से दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से सीधा जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहाग बोले- बरवाला के लोगों को 135 लीटर निर्धारित पानी भी नहीं मिलता
बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने अपनी किसानों के मुद्दों से शुरू की। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी तो 2022 तक दोगुनी हो जाएगी, मगर लावारिस पशुओं की समस्या ऐसी है, जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान है। उन्हें राहत दिलाने का काम होना चाहिए। सरकार के पक्ष या विपक्ष की बात नहीं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि बरवाला में 500 करोड़ रुपये ऑन रिकॉर्ड खर्च हुए हैं या नहीं, मगर आज भी बरवाला शहर में कोई जलघर नहीं है। यहां की जनता को सरकार द्वारा निर्धारित 135 लीटर प्रति व्यक्ति की बजाय महज 90 लीटर पानी ही मिल रहा है।
मंडी में एक दिन में फसल बेचने की शर्त हटे
सिहाग ने कहा कि सरसों की फसल मंडी में आती है तो उसे बेचने के लिए किसान को एक ही दिन मिलता है। एक दिन में वह फसल नहीं बेच पाए तो उसे काफी दिक्कत होती है, इसलिए एक दिन की शर्त हटाई जानी चाहिए। ऐसा होना चाहिए कि किसान कभी भी आकर फसल बेचकर जाए। इसी तरह उन्होंने प्राइवेट स्कूलों का मामला भी रखा। उन्होंने कहा कि अस्थायी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को मान्यता के आदेश नहीं मिलने के कारण हजारों बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने से वंचित रहना पड़ सकता है। इस मामले का भी समाधान होना चाहिए।
सीएचसी व कॉलेज संबंधी मांगें भी रखीं
जोगीराम सिहाग ने कहा कि गांव लाडवा में सीएचसी थी, उसकी बिल्डिंग कमजोर हो गई। लाडवा वाली बिल्डिंग को सुधारने के बजाय सीएचसी को ही मंगाली में भेज दिया। इसके अलावा सात साल पहले बरवाला में मार्केटिंग बोर्ड की जमीन पर कॉलेज बना था। जितना कॉलेज बना, उतनी जमीन तो ट्रांसफर हो गई, लेकिन पांच एकड़ दूर रास्ते की जमीन कॉलेज के नाम ट्रांसफर नहीं हुई। इस कारण विद्यार्थियों को कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है। जमीन ट्रांसफर कर रास्ते को तुरंत बनाया जाना चाहिए

दूसरे दिन सदन से गैरहाजिर रहे कुलदीप बिश्नोई
पहले दिन शपथ ग्रहण करने के बाद आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई दूसरे दिन सदन से गैरहाजिर रहे। वह मंगलवार को अपनी सीट पर नजर नहीं आए। हालांकि जिले के बाकी अन्य विधायकों में कमल गुप्ता व जोगीराम सिहाग के अलावा नारनौंद के रामकुमार गौतम, हांसी से विनोद भयाना, नलवा से रणबीर गंगवा व उकलाना से अनूप धानक सदन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed