फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First phase nomination start from today

पहले चरण के लिए आज से लिए जाएंगे नामांकन

Tue, 22 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
First phase nomination start from today

पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला परिषद के नामांकन जमा कराने के लिए छह टीम बनाई गई हैं।

विज्ञापन


लघु सचिवालय परिसर में प्रथम तल पर बने सभागार में नामांकन लिए जाएंगे।

हिसार खंड एक, हिसार खंड दो तथा नारनौंद खंड में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


हिसार जिले के 118 गांव की पंचायतों के लिए पहले चरण में चुनाव होंगे। जिला परिषद के लिए सभी 30 वार्ड के लिए पहले चरण में ही नामांकन लिए जाएंगे। जिला परिषद के लिए मतदान खंड के अनुसार तीन चरण में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद के नामांकन हिसार लघु सचिवालय परिसर के प्रथम तल स्थित सभागार में लिए जाएंगे। यहां छह टीम नामांकन स्वीकार करेंगी।

पहले एक से पांच वार्ड के लिए टीम नंबर एक, वार्ड छह से 10 के लिए टीम नंबर दो, वार्ड 11 से 15 के लिए टीम नंबर तीन, वार्ड 16 से 20 के लिए टीम नंबर चार नामांकन स्वीकार करेगी।

वार्ड 21 से 25 के लिए टीम नंबर पांच तथा वार्ड 26 से 30 के लिए छह नंबर टीम आवेदन लेगी। सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार आवेदन स्वीकार करेंगे। नामांकन सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक ही लिए जाएंगे।

पंचायत समिति के लिए बीडीपीओ ऑफिस में नामांकन
पंचायत समिति के लिए संबंधित खंड स्तर पर नामांकन लिए जाएंगे। हिसार प्रथम तथा हिसार द्वितीय खंड के लिए लघु सचिवालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय में नामांकन लिए जाएंगे।

नारनौंद खंड के लिए नारनौंद बीडीपीओ कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे।

25 व 27 को अवकाश
पंचायत चुनाव के लिए 23 से 29 तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें 25 दिसंबर को क्रिसमस तथा 27 दिसंबर को रविवार के अवकाश के कारण नामांकन स्वीकार नहीं होंगे। अन्य कार्य दिवस में नामांकन जमा कराए जा सकेंगे।

फिर से लानी होगी एनओसी
चुनाव प्रक्रिया पर स्टे ऑर्डर जारी होने से पहले नामांकन कर चुके आवेदकों को फार्म चार ख भरना होगा। यह शपथ पत्र देने के बाद ही आवेदन को संपूर्ण माना जाएगा।


इसके अलावा आवेदकों को फिर से एनओसी लानी होगी। बिजली निगम तथा बैंकों की फिर से नई एनओसी जमा कराने वाले आवेदन ही स्वीकार होंगे।

अब तक जिला पार्षदों के लिए 452 मैदान में
पहले चरण में जिला परिषद के 30 पदों के लिए 177 महिला व 275 पुरुषों सहित कुल 452 नामांकन मिले थे। जिला परिषद के लिए पहले चरण में ही नामांकन लिए जाने थे।

अब जिला परिषद के लिए एक बार फिर से नामांकन का मौका दिया जाएगा।

1662 पदों के लिए 4940 प्रत्याशी
हिसार प्रथम, द्वितीय तथा नारनौंद खंड में पंच के 1469 पदों के लिए 3202 आवेदन आए थे। सरपंच के 118 पदों के लिए 1295 आवेदन आए थे।

ब्लॉक समिति सदस्य के 85 पदों के लिए 443 आवेदन मिले थे। इन नामांकनों की जांच नहीं हो सकी थी।

पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से पहले चरण के तीन ब्लॉक के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
- नरेश पंकज, डीडीपीओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed