{"_id":"67597260206866e45606c77f","slug":"first-death-due-to-cold-in-haryana-25-year-old-youth-died-in-hisar-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ठंड से पहली मौत: हिसार में 25 साल के युवक की गई जान, रात को रेहड़ी पर सोया सुबह तक थम गई सासें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ठंड से पहली मौत: हिसार में 25 साल के युवक की गई जान, रात को रेहड़ी पर सोया सुबह तक थम गई सासें
Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
सार
मौसम तेजी से करवट ले रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा में बढ़ती ठंड की वजह से पहली मौत हुई है। हिसार में 25 साल के युवक की ठंड की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
रेहड़ी पर युवक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ठंड से पहली मौत का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार में कड़ाके की सर्दी के चलते शहर की योगिता कॉलोनी निवासी शिव कुमार की मौत हो गई। नई सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शरीर पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। जहां मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक नशे में था। वह रात के समय नई अनाज मंडी में टहल रहा था। नई मंडी के सब्जी विक्रेता बिंटू सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह एक रेहड़ी चालक उसके पास आया। रेहड़ी चालक ने कहा कि उसकी रेहडी पर एक युवक सोया हुआ है। जिसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया है। इसके बाद रेहड़ी पर देखा, तो युवक की सांसे थमी हुई थी। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रात को यहां शराब के नशे में टहल रहा था नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। आशंका है कि सर्दी से बचने के लिए उसके पास गर्म कपड़े नहीं थे। नशे में होने के चलते वह खुद का बचाव नहीं कर सका। अत्याधिक ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन