{"_id":"5d59a3038ebc3e89907256e4","slug":"firing-hisar-news-rtk512438971","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में घुसकर मालिक और उसके दोस्त पर की फायरिंग, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में घुसकर मालिक और उसके दोस्त पर की फायरिंग, पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरड़ अलीपुर में होटल मालिक मंदीप और उसके दोस्त संजय पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने घायल के बयान के आधार पर आनंद, बिट्टू, मनीष, न्याणा गांव निवासी अजीत, रामायण गांव निवासी रविंद्र व चार अन्य के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 506 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में मंदीप ने बताया कि वह खरड़ से हांसी रोड पर होटल चलाता है। उसी के गांव का संजय और वह दोनों अच्छे दोस्त हैं। उसी के गांववासी आनंद, बिट्टू और मनीष पहले उसके दोस्त थे। मगर कुछ दिन पहले उनके साथ उन दोनों की कुछ कहासुनी हो गई थी। तभी से आनंद व उसके साथी उसे व संजय को जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। आपस में समझा-बुझाकर बात को सुलझाने की कोशिश भी की गई लेकिन उसके बाद भी वह सभी उसे धमकी दे रहे थे। शनिवार रात करीब 3 बजे वह उसका दोस्त संजय अपने होटल पर थे। कुछ देर बाद आनंद अपने साथी बिट्टू, मनीष, अजीत, रविंद्र और 4 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर इंडिका कार व बाइक पर सवार होकर आए। वे गाड़ी व बाइक से नीचे उतरकर होटल के सामने आकर रुक गए। इस दौरान उनके हाथ में तेजधार हथियार और आनंद के हाथ में पिस्तौल था। आनंद ने आते ही पिस्तौल से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। अन्य सभी अपने हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए उनकी तरफ आने लगे। गोली की आवाज सुनकर उनके परिजन व अन्य पड़ोसी लोग भी वहां मौके पर पहुंच गए। उस दौरान अजीत ने आनंद के हाथ से पिस्तौल छीनकर संजय की ओर तीन फायर किए, लेकिन संजय ने नीचे बैठकर अपनी जान बचा ली। वहां होटल पर मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उस बीच हमलावर अपनी गाड़ी और बाइक लेकर वहां से हांसी की ओर फरार हो गए।