फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firing at liquor vend in Singhwa Khas, poster written Jai Shri Ram pasted

Hisar News: सिंघवा खास में शराब ठेके पर फायरिंग, चिपकाया जय श्रीराम लिखा पोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Firing at liquor vend in Singhwa Khas, poster written Jai Shri Ram pasted
बास क्षेत्र के गांव सिंघवा खास में शराब ठेके के बाहर लगा पोस्टर जिसमें जय श्री राम और छोटा सामन
बास (हिसार)। थाना क्षेत्र के गांव सिंघवा खास में सोमवार शाम करीब सात बजे आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने शराब ठेके पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। हमलावरों ने जय श्रीराम लिखा पोस्टर भी ठेके पर चिपका दिया। इसके बाद आरोपी बाइक से मदनहेड़ी गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव में वरुणि वाइन कंपनी के नाम से ठेका आवंटित है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी कपिल और सोमवीर इसकी देखरेख करते हैं। सोमवार शाम ठेके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक बाइक से आए और आते ही तीन-चार फायर कर दिए। बाद में ठेके से कुछ दूरी पर दो और फायर किए। गोली चलने से मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और नारनौंद सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। आरोपियों ने गोली चलाने के बाद शराब ठेके पर जय श्रीराम और छोटा सामनिया नाम से पोस्टर भी चिपकाया है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर पोस्टर लगाने के पीछे क्या मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास थाना जांच अधिकारी मनदीप चहल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए नारनौंद सीआईए स्टाफ, हांसी सीआईए स्टाफ वन, हांसी सीआईए स्टाफ टू, बास थाना पुलिस, सोरखी पुलिस चौकी, साइबर पुलिस सहित अन्य टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed