फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire breaks out in Dhuri passenger train compartment

Haryana: रेलवे स्टेशन पर धूरी पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, मौके पर मची भगदड़

Sat, 28 Feb 2026 07:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 07:22 PM IST
सार

आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं लगा। ट्रेन से निकले धुएं को देखकर ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन पर सूचना दी। उस समय वहां बैठे यात्रियों ने खिड़की बंद कर रखी थी।

विज्ञापन
Fire breaks out in Dhuri passenger train compartment
ट्रेन के डिब्बे में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी से धूरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 135212 के डिब्बे में शनिवार शाम हांसी रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। आग लगने पर ट्रेन में भगदड़ मच गई। आग लगने से ट्रेन की दो सीटें जल गईं। रेलवे कर्मचारियों व आमजन ने स्टेशन पर रखे फायर एक्सटिंग्विशर व पानी की मदद से आग बुझाई। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं लगा। ट्रेन से निकले धुएं को देखकर ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन पर सूचना दी। उस समय वहां बैठे यात्रियों ने खिड़की बंद कर रखी थी। उसी समय रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंटस मैन मिंटू मीना व दीपक तुरंत वहां पहुंचे और ट्रेन की छानबीन की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के अंदर जाकर देखा तो पिछली तरफ से तीसरे डिब्बे में सीट पर आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सवारियों को बाहर निकाला व खिड़की खोली। इसके बाद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। यात्रियों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। वहीं, पानी व फायर एग्जीग्यूशनर की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गई थी। गनीमत रही कि आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैली। आग बुझाने के बाद ट्रेन की पूरी तरह से छानबीन की गई। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ट्रेन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हिसार के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खामी की वजह से ट्रेन में आग लगी हो सकती है। तकनीकी कर्मचारी इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।- प्रवीन कुमार, एसएस, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed