फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire breaks out in advocate's bungalow in PLA, goods burnt

Hisar News: पीएलए में अधिवक्ता की कोठी में लगी आग, सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in advocate's bungalow in PLA, goods burnt
हिसार- पीएलए में आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।

विज्ञापन
हिसार। पीएलए क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीप सिंह की कोठी नंबर 710 में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग एक कमरे में लगी, जो देखते ही देखते फैल गई और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया गया है कि घटना के समय वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीप सिंह घर पर ही मौजूद थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने एक कमरे से धुआं निकलता देखा। जब वह कमरे में पहुंचे तो आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग रसोई तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। एहतियातन रसोई में रखे तीन गैस सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग बाहर गया था बेटा
वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीप सिंह के बेटे हरमनप्रीत भी अधिवक्ता हैं। आग लगने के समय वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्क गए हुए थे। पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे 112 पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed