फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fetus found in lap, roadside and canal of civil hospital empty for ten years

Hisar News: दस साल से सूनी नागरिक अस्पताल के पालने की गोद, सड़क किनारे और नहर में मिल रहे भ्रूण

Sat, 13 May 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fetus found in lap, roadside and canal of civil hospital empty for ten years
हिसार। नागरिक अस्पताल में शिशु स्वागत केंद्र के अंदर रखे दोनों पालनाें की गोद 10 साल से सूनी है। वहीं इस साल में चार महीने में चार भ्रूण शहर के विभिन्न एरिया में मिल चुके हैं। पालने रखने का मकसद था कि यदि कोई अपने नवजात बच्चे को रखना नहीं चाहता तो वे चुपचाप इस पालने में डाल दें। जिससे कि बच्चे की अच्छी परवरिश हो सके और उसे मां-बाप का दुलार मिल सके। वहीं इन दस सालों में मंडल स्तर पर 53 बच्चे अनाथ मिले हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में 2012 में शिशु स्वागत केंद्र की स्थापना की गई थी। परिसर के अंदर बने एक कमरे में दो पालनाें को रखा गया है। केंद्र की शुरुआत होने के अज्ञात पालनों में छोड़ कर गए थे। उनमें से एक बच्चा कुपोषित था। पिछले दस सालों में पालने की गोद सूनी है। पालनों की हालत भी बिगड़ गई है। संवाद
विज्ञापन

केस नंबर एक
चार जनवरी 2023 को राजगढ़ मार्ग पर पुलिस नाके के पास बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर एक मिठाई के डिब्बे में क्षत-विक्षत दो भ्रूण मिले थे। वहां पर लाल कपड़ा और ग्लब्ज भी मिले, सफेद रंग के पॉलिथीन पर एक निजी अस्पताल का नाम लिखा था। बाद में जांच में पता चला कि दोनों भ्रूण लड़कियों के हैं और जुड़वा हैं। इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर किया था। हालांकि अभी तक आरोपियों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
16 मार्च को एचटीएम थाना पुलिस में दी गई शिकायत में राजीव नगर निवासियों ने बताया था कि नाले से कॉलोनी के कुछ बच्चे नारियल निकाल रहे थे। तभी बच्चों को नाले की होद में एक थैला दिखा। जब थैला बाहर निकालकर देखा तो उसमें से भ्रूण निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर तीन
फरवरी माह में स्याहड़वा गांव के पास माइनर से एक भ्रूण मिला था। इससे पहले 23 दिसंबर 2022 को भगाना गांव के जोहड़ किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला था। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शिशु को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के निकू में भर्ती कराया था, देर रात शिशु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed