{"_id":"f51fea44216a07dc6f2f49ca1a3dc96b","slug":"fetal-sex-detection-matters-now-chemist-named-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच मामला : अब केमिस्ट के नाम का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच मामला : अब केमिस्ट के नाम का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ में पल रहा बालक लड़का है या लड़की इसकी जांच करने वाले गिरोह का कारवां बढ़ता जा रहा है। पुलिस रिमांड पर चल रहे चार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अब शहर के ही एक केमिस्ट का नाम लिया है।
विज्ञापन
आरोपी यहां से गर्भपात के लिए दवा की किट खरीदते थे। साथ ही गर्भवती महिलाओं को फंसा कर उन तक पहुंचाने वाले कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पूरे प्रकरण में एएमसी अस्पताल का नाम प्रमुखता से उछला है और अस्पताल में अब वीरानी छा गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने साथ लगते चूड़ामणि अस्पताल की एक नर्स को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल व उसके क्वार्टर में छानबीन की। नर्स फरार है बताई जा रही है।
भ्रूण लिंग जांच प्रकरण में गिरफ्तार छठे आरोपी राजेंद्र निवासी इंदिरा कॉलोनी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
अब इस मामले में राजेश के अलावा चार अन्य आरोपी प्रवीन, धर्मेंद्र, जयबीर व सुरेंद्र पहले से ही रिमांड पर हैं। इन चारों ने पुलिस की पूछताछ में कई और अहम खुलासे किए हैं। इन द्वारा दी गई जानकारी के बाद अब पुलिस के राडार पर 4 और व्यक्ति आ गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक जहां शहर के एक अस्पताल में एम के नाम से केमिस्ट की दुकान का संचालक है, जबकि तीन अन्य दलाल हैं। ये गर्भवती महिलाओं को जाल में फंसा कर गिरोह तक लाते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने बुधवार को चूड़ामणि अस्पताल में दबिश देकर एक महिला नर्स की गिरफ्तारी का प्रयास किया। पुलिस के हाथ नर्स तो नहीं आई लेकिन पुलिस उसके बारे में कुछ अहम बातें स्टाफ व उसके क्वार्टर से जरूर हासिल कर पाई है।
लोशन की जगह लगाते थे पानी
पुलिस ने रिमांड के दौरान बुधवार सुबह एक आरोपी धर्मेंद्र से भी पूछताछ की। इस समय कोर्ट की इजाजत से उसका वकील भी साथ रहा। वकील ने इस दौरान पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बता दिया है कि वे गर्भपात के लिए दवा किट कहां से लाते थे।
आरोपियों का दावा यह भी है कि वे अल्ट्रासाउंड के समय पेट पर लगाने के लिए लोशन नहीं बल्कि पानी का ही इस्तेमाल करते थे।
एक माह में करीब आधा दर्जन गर्भपात
इस बीच रिमांड के दौरान आरोपी जयबीर ने पुलिस को बताया कि पुलिस की गिरफ्त में फंसने से पहले उसने एक महीने तक करीब आधा दर्जन महिलाओं के गर्भपात कराए हैं। वह गर्भपात कराने वाली महिलाओं और जहां भ्रूण को नष्ट किया के बारे में सब जानता है।
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लिंग जांच प्रकरण में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से गहनता से पूछताछ हो रही है। अगले 24 घंटे पुलिस के लिए अहम रहेंगे। इनकी रिमांड अवधि वीरवार को समाप्त हो जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि इससे पहले ही इनसे प्रकरण के राज उगलवा लिए जाएं। पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग लगे हैं। कुछ और गिरफ्तारी मामले में जल्द संभव है।