फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Festive season: Entry of four wheelers will be banned in the markets

त्योहारी सीजन : बाजारों में चौपहिया वाहनों की होगी एंट्री बैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Festive season: Entry of four wheelers will be banned in the markets
राजगुरु मार्केट में अवस्थित तरीके से खड़े वाहन। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। त्योहारी सीजन में शहर के बाजार सजने लगे है। आए दिन बाजारों में भीड़ बढ़ रही हैं। बाजारों के अंदर जाम की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की जा रही हैं। भीड़ को देखते हुए आने वाले समय में चौपहिया वाहनों की एंट्री बाजारों में बंद कर दी जाएगी। जो वाहन लेकर आएगा उसका चालान किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है। जहां पर वे अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन

निगम के साथ मिलकर चलाएंगे अभियान
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में कई त्योहार आते हैं। ऐसे में बाजारों में लोग खरीदारी करने आते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ-साथ बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए प्लानिंग तैयार की है। सबसे ज्यादा जाम लगने की समस्या राजगुरु मार्केट में आती है। कारण ये है कि चौपहिया वाहन मार्केट के अंदर आते हैं और जाम लगता है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए भीड़ बढ़ने के साथ ही चौपहिया वाहनों की बाजार में एंट्री बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के साथ मिलकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां पर लगाए जाएंगे नाके
उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार के चारों तरफ नाके लगाए जाएंगे। यहां से चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद होगी। नागोरी गेट, आर्य समाज मंदिर के पास, पारिजात चौक, गुलाब सिंह चौक और पड़ाव चौक पर नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा बाजारों में पुलिस कर्मचारी गश्त पर रहेगी। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा के लिए राजगुरु मार्केट, तेलियानपुल, बिश्नोई मार्केट में पैदल गश्त पार्टियों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े मिले तो चालान किया जाएगा
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि वाहन चालक सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैै। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। नागरिक अस्पताल से लेकर जिंदल ओवरब्रिज तक सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा मिला तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के पास एक क्रेन पहले से है और एक क्रेन रोडवेज से मांगी गई है। जो वाहन गलत तरीके से बिना पार्किंग के खड़ा मिलेगा उसको क्रेन मदद से वहां से हटाकर थाने ले जाया जाएगा।
एक लाइन में चलाए वाहन
पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को दिशा निर्देश दिए है कि वे सड़कों पर वाहनों को एक लाइन में चलवाने की व्यवस्था करें। जहां पर जरूरत हो वहां पर साइन बोर्ड लगवाए। जो वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यहां पर बनाई अस्थायी पार्किंग
त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्य बाजार के पास चार जगह अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। ग्रोवर मार्केट, पुराना राजकीय कॉलेज मैदान, रेड स्क्वेयर मार्केट और शहर थाने के नजदीक वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed