{"_id":"618198cba44f5e2cdb47e413","slug":"female-employees-sitting-on-dharna-outside-gju-vice-chancellor-s-office-for-not-getting-salary-for-six-months-hisar-news-hsr616022465","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से वेतन नहीं मिलने पर गुजवि के कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिला कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से वेतन नहीं मिलने पर गुजवि के कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिला कर्मचारी
विज्ञापन
गुजवि वीसी कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठी महिला कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। 6 माह से वेतन न मिलने पर मंगलवार को गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय के बाहर महिला कर्मचारी सुनीता रानी धरने पर बैठ गई है। महिला कर्मचारी सुनीता ने बताया कि वह गुजवि के शैक्षणिक शाखा में जूनियर स्टेनोग्राफर पद पर कार्यरत है।
बीते 6 माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। जिसके बारे में वे गुजवि कुलपति व कुलसचिव से बार-बार मुलाकात कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए वह गुजवि वीसी कार्यालय के बाहर धरना देगी। साथ ही चेतावनी भी दी है कि जब तक उसे वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी। दूसरी ओर, इस बारे में जब गुजवि के रजिस्ट्रार से बात की तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही।
लगातार 12 घंटे से धरना दे रही महिला कर्मचारी
महिला कर्मचारी सुनीता रानी ने बताया कि वह मंगलवार को लगातार 12 घंटे से गुजवि के वीसी कार्यालय के बाहर धरना दे रही है। जबकि शाम को वीसी कार्यालय में चाय पार्टी का आयोजन भी किया गया था। आरोप है कि उस दौरान कुलपति व कुलसचिव भी पार्टी में मौजूद थे। लेकिन उसके बावजूद भी उनसे पूछा तक नहीं गया।
विज्ञापन
मामले का पता करता हूं
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मैं खुद मामले का पता करता हूं।
- डॉ. अवनीश वर्मा, रजिस्ट्रार, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय।