फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fee waiver will be available on application in more than one course

CDLU : एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन पर मिलेगी फीस में छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fee waiver will be available on application in more than one course
सीडीएलयू में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित विभागाध्यक्ष। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थी हित में एक अच्छा फैसला किया है। अब किसी भी विद्यार्थी को एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन करने पर फीस में छूट मिलेगी। इसके अलावा सीडीएलयू की ओर से नए शिक्षा सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में कुलपति ने सभी विभागों के चेयरपर्सन की बैठक ली। मंथन के बाद फैसला लिया गया। ये दोनों फैसले अभी स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए हुए हैं।
विज्ञापन

सीडीएलयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। कई बार आशंका रहती है कि मेरिट में नाम न आने के कारण दाखिला न हो पाए तो बाद में किसी दूसरे पाठ्यक्रम में भी दाखिला नहीं मिल पाता। इसलिए विद्यार्थी एक से ज्यादा कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करता है। लेकिन पहले ये व्यवस्था थी कि प्रत्येक कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन फीस पूरी जमा करवानी पड़ती थी। लेकिन अब सीडीएलयू ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब जो भी विद्यार्थी किसी कोर्स में आवेदन करेगा कि एक कोर्स के लिए पूरी आवेदन फीस देनी होगी। इसके अलावा यदि वही विद्यार्थी किसी दूसरे अन्य एक से ज्यादा कोर्स में भी दाखिले के लिए आवेदन करेगा तो इसके लिए उसे पूरी आवेदन फीस जमा करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विवरणिका की आवेदन फीस पहले के मुकाबले एक चौथाई तक कम कर दी गई है। अब सामान्य जाति के विद्यार्थी को 150 रुपये, एससी, बीसी व दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थी को 75 रुपये व छात्राओं को केवल 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने ली सभी विभागाध्यक्षों की बैठक, दिए निर्देश
सोमवार को कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नए फैसलों को लेकर जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि सीडीएलयू में 800 सीटों का प्रावधान किया गया है। विद्यार्थी यदि एक से अधिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें विवरणिका फीस में विशेष छूट देने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि 4 अगस्त तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज तथा विधि विभाग की 800 सीटों के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया जारी, 22 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
सीडीएलयू ने नए शिक्षा सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। कुलपति ने इसे मंजूरी दे दी है। ये शैक्षणिक कैलेंडर सीडीएलयू के स्नातक कोर्स के साथ-साथ सिरसा और फतेहाबाद के संबंधित कॉलेजों में भी लागू होगा। इस कैलेंडर में ओड और इवन सेमेस्टर के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संभावित तारीखें भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 18 जुलाई से दाखिला शुरू हो गए हैं जो 20 अगस्त तक चलेंगे।

ये है संभावित शेडयूल
ओड सेमेस्टर
पहली टीचिंग टर्म 22 अगस्त से 21 अक्तूबर तक
दिवाली छुट्टियां 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक
दूसरी टीचिंग टम 27 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक
परीक्षाएं 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक
इवन सेमेस्टर
पहली टीचिंग टर्म 16 जनवरी से 4 मार्च तक
होली की छुट्टियां 5 मार्च से 12 मार्च तक
दूसरी टीचिंग टर्म 13 मार्च से 16 मई तक
परीक्षाएं 17 मई से शुरू
गर्मी की छुट्टियां 15 जून से 16 जुलाई तक
एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन करने वाले विद्यार्थी को एक कोर्स में छोड़कर अन्य के लिए आवेदन की फीस कम कर दी गई है। इससे विद्यार्थी अब एक से ज्यादा कोर्स में एक साथ आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा अक्तूबर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए ये फैसला लिया गया है। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया और ये जानकारी दी। - प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed