{"_id":"6486c3c2cf949aae180b7066","slug":"fee-hike-in-hisar-hau-monthly-allowance-of-phd-students-reduced-protests-began-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: एचएयू में 150 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी, पीएचडी विद्यार्थियों का मासिक भत्ता घटा, विरोध प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: एचएयू में 150 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी, पीएचडी विद्यार्थियों का मासिक भत्ता घटा, विरोध प्रदर्शन शुरू
Mon, 12 Jun 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:35 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर अपने खर्च खुद वहन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल दिया है। इस तरह से गरीब लोगों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 150 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियाें ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके विपरित पीएचडी के विद्यार्थियों को मिलने वाला मासिक भत्ता 10 हजार से कम कर चार हजार रुपये कर दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि इन फीस को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा को इतना महंगा कर दिया गया है। गरीब परिवारों के लोग इतनी भारी भरकम फीस कैसे चुकाएंगे। केंद्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा का निजीकरण करने जा रही है। मई महीने में प्रदेश सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर अपने खर्च खुद वहन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ाकर शिक्षा पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
फीस को वापस नहीं घटाया जाएगा तब तक आंदोलन को जारी रखेंगे
इस तरह से गरीब लोगों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षा को लगातार महंगा किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह से आम आदमी के अधिकार धीरे धीरे खत्म किए जा रहे हैं। पहले चिकित्सा का निजीकरण किया, अब शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक फीस को वापस नहीं घटाया जाएगा तब तक आंदोलन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन