{"_id":"689635c1cb209dd1ed017735","slug":"fear-of-dengue-and-malaria-after-rains-health-department-started-fogging-hisar-news-c-21-hsr1005-684257-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बारिशों के बाद डेंगू मलेरिया का डर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बारिशों के बाद डेंगू मलेरिया का डर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवाई फॉगिंग
विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड पर फॉगिंग शुरू करवाते हुए जीतराम व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
हांसी। बारिश में हुए जलभराव के कारण अब डेंगू व मलेरिया का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग शुरू करवा दी है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग करवाई गई। बारिश से हुए जलभराव की कई क्षेत्रों में अभी तक निकासी नहीं हुई थी। गलियों में सीवर भी ओवरफ्लो हो गए थे जिसके कारण शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में डेंगू व मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी किया है। सबसे पहले नागरिक अस्पताल के पूरे परिसर में फॉगिंग की गई। इसके बाद हिसार रोड, पुरानी कचहरी एरिया, बस स्टैंड परिसर, पुलिस चौकी में फॉगिंग की गई। इस दौरान नागरिक अस्पताल में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर जीतराम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग को करीब 25 लीटर दवा उपलब्ध हुई है। अब शहर में निरंतर फॉगिंग की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर डेंगू मलेरिया संदिग्ध क्षेत्रों में जाकर एंटी लारवा अभियान चला रही है।
-- -- -- -- -- -
फॉगिंग शुरू करवा दी है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। टीमें शहर के डेंगू व मलेरिया संदिग्ध एरिया में जाकर लारवा की जांच कर रही हैं।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल हांसी।
विज्ञापन
फॉगिंग शुरू करवा दी है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। टीमें शहर के डेंगू व मलेरिया संदिग्ध एरिया में जाकर लारवा की जांच कर रही हैं।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल हांसी।
विज्ञापन