{"_id":"61db235b25bbf0679b2c9209","slug":"father-of-six-daughters-swallowed-poisonous-substance-condition-critical-hisar-news-hsr6216441160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बेटियों के पिता ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बेटियों के पिता ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन
किसान कोथ कलां निवासी प्रदीप उर्फ पीपा
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। गांव कोथ कला के एक किसान ने डेरे के महंत, गांव के पूर्व सरपंच, नारनौंद के डीएसपी व एक अन्य व्यक्ति पर तंग करने का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। किसान उचाना के निजी अस्पताल में दाखिल है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान प्रदीप छह बेटियों का पिता है।
गांव कोथ कलां निवासी किसान प्रदीप उर्फ पीपा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि गांव कोथ कला के डेरे के महंत शुक्राई नाथ योगी, नारनौंद के डीएसपी, पूर्व सरपंच अनिल कुमार व सूरत सिंह ने उसे काफी तंग किया है और वह उनकी वजह से जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर रहा है। जैसे ही किसान के परिजनों ने यह वीडियो देखा तो वह तुरंत ही उसको संभालने के लिए पहुंच गए और उसे इलाज के लिए उचाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वीडियो में प्रदीप कह रहा है कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ उनके परिवार को इस तरह से पुलिस प्रताड़ित कर रही है।
गायों को डेरे में ले जाने पर हुई थी सेवादार के साथ कहासुनी
2 जनवरी को प्रदीप उर्फ पीपा कुछ गायों को लेकर डेरे में चला गया और वहां पर डेरे काम कर रहे सेवादार अरविंद के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोपहर को जब अरविंद किसी काम से बाहर जा रहा था तो उसके साथ प्रदीप व उसके साथियों ने मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सेवादार अरविंद के बयान पर प्रदीप व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
उसके चाचा के पास चार एकड़ जमीन है। खेतीबाड़ी करके वह अपने परिवार का गुजारा करता है। उनकी यह जमीन गांव में बने डेरे के पास लगती हुई है। इस जमीन में देर-सवेर डेरे वाले अपने पशुओं को छोड़ देते हैं, जिसके कारण उनकी पूरी फसल पशु चर जाते हैं। 1 जनवरी को भी डेरे वालों ने अपने पशु उनकी गेहूं की फसल में चरवा दिए थे। इसी बात को लेकर उसका चाचा प्रदीप डेरे में शिकायत करने गया था। डेरे वालों ने उसके चाचा के खिलाफ ही मारपीट करने, रुपये छीनने व धमकी देने केस दर्ज करवा दिया था। इस केस में पुलिस व डेरे वाले सांठ-गांठ करके उसके चाचा को प्रताड़ित कर रहे थे जिसके डर में उसके चाचा ने जहर पी लिया। - सचिन, किसान प्रदीप का भतीजा
जिस दिन यह झगड़ा हुआ वह उस दिन डेरे से बाहर था। अगले दिन डेरे में पहुंचा तो पूरे मामले के बारे में जानकारी ली। जिस युवक ने जहरीला पदार्थ निकला हुआ है, उसने डेरे की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था, जिसे प्रशासन की मदद से छुड़वा लिया था। उसके बाद से ही वह समय-समय पर षड्यंत्र रच कर हमें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। डेरे के सेवादार के साथ मारपीट करके उसके रुपये छीनने का मामला उसके खिलाफ दर्ज हुआ तो उसने पुलिस से बचने के लिए यह षड्यंत्र रचा ह। इसके लिए गांव के ही कुछ लोगों ने उसको उकसाया है। पुलिस मामले की जांच करे सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
- महंत शुक्राई नाथ, दादा काला पीर मठ, कोथ कलां।
प्रदीप के खिलाफ डेरे के सेवादार के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई थी पंचायत में कोई बात सिरे नहीं चढ़ पाई। उसे अगले दिन ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पूरे मामले में साजिश रची गई है। - जुगल किशोर, डीएसपी नारनौंद
अभी प्रदीप की हालत बयान देने लायक नहीं है। बयान होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - एसआई धर्मबीर, जांचकर्ता