फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers surrounded Tehsil office against compensation for crops and prohibition

फसलों के मुआवजे और नशाबंदी के खिलाफ किसानों ने घेरा तहसील कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded Tehsil office against compensation for crops and prohibition
आदमपुर में ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन करते किसान- संवाद - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने बुधवार को आदमपुर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। फसलों के मुआवजे और नशाबंदी के खिलाफ ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसान बाजारों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पहले से तैनात पुलिस बल ने तहसील परिसर का गेट बंद कर रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान जबरन तहसील परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि फसलों के मुआवजे के लिए 15 दिनों तक धरना दिया था और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद धरना उठा लिया था। आज तीन महीने के बाद भी किसानों के हाथ खाली हैं। आदमपुर के किसानों के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें न ही तो 2020 का मुआवजा मिला है और न ही 2021 का मिल पाया है। इसके साथ ही फसल बीमा कंपनी क्लेम देने में गड़बड़ी करती है व किसानों को पूरा क्लेम नहीं देती।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों व ग्रामीणों ने डीएसपी नारायण चंद को आईजी के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टे व स्मैक के नशे पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। किसानों के सामने ही डीएसपी ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान, जिलाध्यक्ष सतीश बैनीवाल, अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी आदमपुर के युवा अध्यक्ष नरषोत्तम मेजर, काबरेल इकाई के अध्यक्ष अनिल बैंदा, संदीप सिवाच, प्रदीप मलिक, छात्र नेता पंकज बगला, गरवा खैरमपुर, दलीप सिंह, प्रताप बैनीवाल, बलराज बैनीवाल आदि मौजूद रहे

आदमपुर तहसील का घेराव करते किसान।

आदमपुर तहसील का घेराव करते किसान।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed